New Delhi, 21 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut dropped down by Rs 30 to Rs 1500 per kg due to the constant selling from the stockists offtake after the decrement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The average auction price reported to be around 1250/1450 per kg in the last auction which held on 17th September. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए और मंदी होकर 1500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। 17 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1450 रुपए रह जाने की रिपोर्ट मिली थी। नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Red chilli: will remain strong

New Delhi, 21 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 28000 per quintal owing to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 3800 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the lack of buying support from the speculators and the stockists. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। स्टॉकिस्टों और दिसावरों की लिवाली का समर्थन बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती जारी रह सकती है।

Turmeric: no possibility to increase

New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the prices of turmeric Erode gatha asitis fluctuates by Rs 100 to Rs 18800 per quintal owing to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices went down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 220 or 1.09 to Rs 20048 per quintal because of the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to increase during the coming days.

हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए के उतार-चढ़ाव के बीच 18,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1.09 प्रतिशत मंदा होकर 20,048 रुपए रह गया। आगामी हफ्ते मेंू हाजिर में हल्दी में तेजी का अनुमान नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 21 September (NNS): During the previous week, the prices of poppy seeds Turkey remained at Rs 1400 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The import gets affected as the opposition have full control over the Bob-al-Mandeb, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of more downfall in the prices during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने के बाद भी बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट करीब-करीब बंद होने तथा बॉब-अल-मंदेब पर भी हुती विद्रोहियों का दबादबा होने से आयात में दिक्कत हो सकती है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: no more increment

New Delhi, 21 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami went down by Rs 100 to R s16400 per quintal owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 200/250 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. The active contract prices slipped by Rs 390 or 2.73 percent to Rs 13920 per quintal owing to the constant selling pressure from the speculators, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए नरम होकर 16,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200-300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली के दबाव में सक्रिय वायदा 390 रुपए या 2.73 प्रतिशत टूटकर 13,920 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: held strong

New Delhi, 21 September (NNS): The prices of black pepper markara remained at Rs 765 per kg because of the weak buying from the stockists after the improvement in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the increment in the import prices from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगा

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। सुधरी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने की चर्चा से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cumin: held strong

New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the prices of cumin fluctuates by Rs 100 to Rs 23200 per quintal owing to constant fluctuations from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Before this, there were around 15000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi and the prices slipped by Rs 20/25 per 20 kg. The active contact prices declined by Rs 85 or 0.39 to Rs 21775 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं। स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 100 रुपए के उतार-चढ़ाव के बीच 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 15 हजार बोरियों की होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 85 रुपए या 0.39 प्रतिशत नरम होकर 21,775 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।