New Delhi, 21 September (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की आस नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नहीं है।

Almond kernel: will remain weak

New Delhi, 21 September (NNS): Here, the prices of almond kernel California slipped by Rs 130 to Rs 1020 per kg due to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop in America. The spot almond kernel prices will likely to remain weak during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने की आशा है। स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 130 रुपए गिरकर 1020 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका में नई फसल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।