New Delhi, 18 September (NNS): The production of desi ghee showed downfall in the plants of North India, due to this, the prices of premium quality desi ghee and sample paas stock rose by Rs 75 to Rs 9700/9900 and Rs 8000 per quintal respectively. The stock of liquid milk is being purchase at the higher level of Rs 62/63 per litre. The supply of liquid milk reported to be around 40/41 lakh metric tonnes due to the ongoing off-season. The prices of liquid milk have been ruling at the higher level as compared to the previous years. Here, the shipments sowed improved trend in the shipments, but the best quality manufacturers are facing a lot of problems to control the trading of adulterated stock, but now also, the adulterated stock has been selling out for the Prasad and the cemeteries. Therefore, there should be a strictness in the sample of both the states.
देसी घी-प्रीमियम क्वालिटी की कमी
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) देसी घी का उत्पादन उत्तर भारत के प्लांटों में घट जाने से बीते सप्ताह में 75 रुपए की मजबूती लिए प्रीमियम क्वालिटी के 9700/9900 रुपए तथा सैंपल पास 8000 रुपए हो गए हैं। लिक्विड दूध के भाव इस समय 62/63 रुपए प्रति लीटर के ऊंचे भाव में खरीदना पड़ रहा है। सीजन ऑफ होने से लिक्विड दूध की आपूर्ति 40-41 लाख लीटर दैनिक रह गई है। पिछले साल की अपेक्षा लिक्विड दूध के भाव ऊंचे चल रहे है। इधर बटर, निर्यात में शिपमेंट चालू सप्ताह में सुधार हुआ है, लेकिन मिलावटी देसी घी पर अंकुश से बढ़िया निर्माताओं को परेशानी कुछ कम हो गयी है, लेकिन अभी भी मिलावटी देसी घी मंदिरों में चढ़ने वाले प्रसाद एवं श्मशान घाटों पर खपत हेतु मिलावटी बिक रहे हैं। अत: सरकार को उक्त दोनों जगह पर सैंपल में सख्ती करनी चाहिए।
Milk powder: shortage of spot stock
New Delhi, 18 September (NNS): The new season of liquid milk will likely to arrive during the season because of the delay in the El-nino, due to this reason, the prices showed strong trend in the companies amid higher production season. The production of liquid milk reported to be around 26.5 crore metric tonnes which is not more than 21 crore metric tonnes due to the effect of El-nino. The production reduced by 4.5 crore tonnes as compared to the same period of the previous year. The consumption seems high after the Bhadrapad and increment in the temperature. The sea way seems disturbed due to the intermittent rainfall from March which is now shipping in export constantly, due to this reason, the prices showed strong trend. Here, the prices of premium quality stock also ruling at Rs 320/333 per kg, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. The consumption will likely to remain high during the near future.
दूध पाउडर-हाजिर माल की कील्लत रहेगी
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) लिक्विड दूध का सीजन में अभी समय बाकी है, क्योंकि एल-नीनो से सीजन लेट हो गया है। इस वजह से उत्पादन महंगा के चलते कंपनियों में अकड़ बरकरार है। लिक्विड दूध का उत्पादन बीते सीजन में 26.5 करोड़ मीट्रिक टन हुआ था, जो इस बार एल-नीनो के प्रभाव से 21 करोड़ मीट्रिक टन से ज्यादा नहीं होगा। पूर्व वर्ष की अपेक्षा 4.5 करोड़ टन कम रह जाने की संभावना है, गर्मी बढ़ने एवं श्रावणी के बाद भाद्रपद की खपत अधिक चल रही है। मार्च से अब तक रुक रुक कर युद्ध चलने से समुद्री मार्ग डिस्टर्ब होता रहा है, जो अब तेजी से निर्यात में शिपमेंट होने लगा है। यही कारण है कि इसके भाव मजबूती लिए रुके हुए हैं। यहां प्रीमियम क्वालिटी के 320/333 रुपए प्रति किलो के बीच जीएसटी पैड बिक रहे हैं, इसलिए मंदे की गुंजाइश नहीं है। आगे लिक्विड दूध की खपत रहने वाली है।
