New Delhi, 18 September (NNS): Here, the prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 1050 per kg due to the weak sale after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 40 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop and inferior quality stock. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बादामगिरी की बिक्री में कमी आई। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए घटकर 1050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में नई फसल चालू होने और क्वालिटी कुछ हल्की आने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं है।
Copra: will remain weak
New Delhi, 18 September (NNS): Copra prices in bags remained at Rs 35000 per quintal due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because sluggish demand amid festival season. The spot copra prices will likely to remain weak during the near future.
गोला : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद गोले की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणास्वरूप यहां गोला कट्टïों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। त्यौहारी सीजन की मांग सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रह सकता है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 18 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त पड़ा हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल इसकी खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने का अनुमान नहीं है।
