New Delhi, 17 September (NNS): The prices of milk powder showed strong trend in the international markets after the war between Iran and America during the previous days, due to this, the exporters are not purchasing the stock at the current level. On the other hand, the demand of milk powder seems constant during the Bhadrapad and Ashwin month, due to this reason, the prices may increase after some time. The procurement of dry fruits seems constant at the current level. On the other hand, the sale seems high in the southern parts of the country from the last three days, due to this reason, the prices of premium quality milk powder remained strong at Rs 320/333 per kg. The cow milk powder of the southern parts of the country also selling at Rs 290/300 per kg.

दूध पाउडर-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) दूध पाउडर में  ईरान एवं अमेरिका के पिछले दिनों के जंग के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दूध पाउडर की मांग बढ़ गई है, इसलिए वर्तमान के भाव में निर्यातक खुलकर लिवाल है। दूसरी ओर दूध पाउडर में भाद्रपद एवं आश्विन मास की मांग चल रही है, जिस कारण अभी ठहरकर तेज ही रहेगा। दूध पाउडर वर्तमान भाव में मावा निर्माता खरीद रहे हैं। दूसरी गत तीन दिनों से दक्षिण भारत में बिक्री बढ़ गई है। जिस कारण दूध पाउडर के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 320/333 रुपए प्रति किलो मजबूती लिए टिके हुए हैं। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 290/300 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है।

Desi ghee: shortage of stock in the companies

New Delhi, 17 September (NNS): The stock of butter has been started exporting to the international markets after the war between America, Iran and Israel. The trade of desi ghee reported to be good as compared to the domestic trade. Apart from this, there is a lack of production and its prices also seems high, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices of  both butter and desi ghee. There is a lack of 22 percent stock as compared to the same period of the previous year in the plants of North India. The new deals have been done for butter. The prices of premium quality desi ghee also ruling at Rs 9700/9900 per tin.

देसी घी-कंपनियों में माल की कमी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) अमेरिका ईरान इजरायल युद्ध के बाद बटर का व्यापार विदेशों के लिए निकलने लगा है। साथ ही साथ देशी घी का घरेलू व्यापार भी पहले की तुलना में अच्छा है। इधर उत्पादन पड़ते के अभाव में कम एवं महंगा हो गया है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के देसी घी एवं बटर में घटने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत कम है। बटर के  नए शिपमेंट हेतु सौदे होने लगे हैं। देसी घी प्रीमियम क्वालिटी के 9700/9900 रुपए प्रति टीन पर तेज है।