New Delhi, 17 September (NNS): The sale of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणास्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।

Coconut powder: no uptrend

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of coconut powder remained at Rs 7350 per 25 kg due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the downfall in the prices of copra. There is no possibility of more increment in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त पड़ा हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7350 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। गोले में आई नवीनतम मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।