New Delhi, 15 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 28000 per quintal due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 3800 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूत जारी रहने की आस
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता घटने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रहने की संभावना है।
Cloves: no possibility to increase
New Delhi, 15 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1000 per kg due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.
लौंग : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी रही। इसके फलस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 15 September (NNS): The offtake of small cardamom reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, due to this, here, the prices of small cardamom 1.5mm remained at Rs 2850 per kg. During the previous days, the arrivals of small cardamom rose to 93858 kg in the Spices More Trading Company, Kumili auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, its average auction price jumped to Rs 3119.51 per kg because of the strong buying. Before this, the prices were at Rs 2973.24 per kg which held on 03 September, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 93,858 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 3119.51 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 3 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2973.24 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 15 September (NNS): The prices of black pepper have been ruling at the higher level in Sri Lanka. After the increment, its arrival pressure showed uptrend, due to this, here, the prices of black pepper markara remained at Rs 765 per kg because of the weak buying. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूत जारी रहेगी
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। श्रीलंका के घरेलू बाजारों में कालीमिर्च की कीमत में तेजी आने के बाद वहां से इसके आयात का दबाव कम होने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने के बाद भी कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: will remain weak
New Delhi, 15 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32500 per quintal because of the affected sale amid increment in the temperature. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The monsoon will likely to over soon and the prices of ginger showed recent downfall due to the increased arrivals, due to this, the market sentiments may affect. The spot dry ginger prices will likely to remain weak during the near future.
सौंठ : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। तापमान में वृद्धि होने से सौंठ की बिक्री प्रभावित होने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन अपने अंतिम चरण में होने और इसकी वजह से आवक बढ़ने के कारण अदरक की कीमत में हाल ही में थोड़ी मंदी आई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुस्ती जारी रह सकती है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 15 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the weak offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the expected problem in import. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता गहरी होती जा रही है। अमेरिका ने इस स्ट्रेट में अपनी सुरक्षा को कम कर दिया है। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने के बाद भी पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।
Cumin: will remain weak
New Delhi, 15 September (NNS): The sale of cumin seems weak after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin remained stable at Rs 23200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. This is the second day of holiday in Unjha. Before this, there were around 10000/11000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi and the prices remained unchanged in Unjha. The active contact prices went up by Rs 120 or 0.57 to Rs 21080 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will likely to remain weak during the near future.
जीरा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जीरे की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में दूसरे दिन भी अवकाश रहा। इससे पूर्व वहां इसकी करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 120 रुपए या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 21,080 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती का वातावरण बना रह सकता है।
