New Delhi, 14 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal owing to the weak buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The markets of Rajasthan were remained close on the occasion of Ganesh Chaturthi. The trading activities remained close in the contract markets. The active contract prices slipped by Rs 476 or 3.08 percent to Rs 14962 per quintal because of the constant selling pressure from the speculators, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
धनिया : मंदी की आशंका
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मंदा होने की आशंका है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। ‘गणेश चतुर्थीÓ के उपलक्ष्य में राजस्थान की मंड़ियों में अवकाश रहा। वायदा में भी कामकाज बंद रहा। इससे पूर्व सटोरियों की बिकवाली के दबाव में सक्रिय वायदा 476 रुपए या 3.08 प्रतिशत गिरकर 14,962 रुपए रह गया था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में थोड़ी-बहुत मंदी की आशंका दिख रही है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 14 September (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 28000 per quintal owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up to Rs 3800 per quintal. There were around 45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect owing to the weak buying from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मजबूती जारी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की लिवाली घटने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है।
Turmeric: possibility to increase
New Delhi, 14 September (NNS): The prices of turmeric erode gathaasitis improved by Rs 100 to Rs 18800 per quintal owing to the increased buying even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive and the prices have gone up by Rs 300/400 per quintal. The contract market remained close, but before this , the active contract prices jumped by Rs 652 or 3.17 percent to Rs 21210 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
हल्दी : बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां ईरोड गा एज ईट इज हल्दी नाममात्र को 100 रुपए सुधरकर 18,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की वृद्धि हुई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 300-400 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। वायदा में अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 652 रुपए या 3.17 प्रतिशत उछलकर 21,210 रुपए पर जा पहुंचा था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 14 September (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the Iran has full control over the strait of Hormuz. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का दबदबा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।
Black pepper: may improve
New Delhi, 14 September (NNS): During the review week, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi mandi. The market sentiments may affect owing to the higher import prices of srilanka. There is no possibility of improvement in the prices during the near future.
कालीमिर्च : सुधार के आसार
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुधर सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। केरल की कोच्चि मंड़ी में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने की चर्चा से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुधार के आसार नजर आ रहे हैं।
Cumin: will remain weak
New Delhi, 14 September (NNS): Here, cumin prices remained weak at Rs 23200 per quintal owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The unjha market were remained close on the occasion of ganesh Chaturthi. The trading activities were remained close in the contract market, but the active contract prices went up by Rs 50 or 0.24 percent to Rs 20950 per quintal owing to the nominal speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain weak during the near future.
जीरा : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में सुस्ती का माहौल बना रह सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ‘गणेश चतुर्थीÓ के अवसर पर ऊंझा मंड़ी में अवकाश रहा। वायदा में भी कारोबार बंद रहा लेकिन इससे पूव्र सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 50 रुपए या 0.24 प्रतिशत सुधरकर 20,950 रुपए हो गया था। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रह सकती है।
Big cardamom: no long uptrend
New Delhi, 14 September (NNS): During the review week, here, the prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 20 to Rs 1530 per kg due to the increased buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/30 per quintal. The average auction price reported to be around 1250/1500 per kg in the last auction which held on 10th September. The market sentiments may affect due to thee arrivals of the new crop. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए सुधरकर 1530 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की मंदी आई थी। 10 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1500 रुपए रही थी। नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
