New Delhi, 11 September (NNS): In the International markets, the prices of silver slipped from 6740 cents to 6400 cents, due to this reason, the prices of spot silver dropped down by Rs 10000 to Rs 236000 per kg. The prices of silver contract December delivery showed downfall due to the constant speculative buying. The prices of silver coin remained weak at Rs 2700/2800 per piece. On seeing the current situation, there is no possibility of more decrement in the prices and the market may likely to move in the limited area during the coming days.

चांदी-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस) विदेशों में चांदी के भाव 6740 से घटकर 6400 सेंट प्रति औंस रह जाने के कारण  चांदी हाजिर के भाव 10000 रुपए घटकर 236000 रुपए प्रति किलो रह गई। सटोरियों की लिवाली घटने से चांदी दिसंबर वायदा में मंदे का रुख रहा। चांदी सिक्के के भाव 2700/2800 रुपए प्रति नग पर सस्त रहे। वर्तमान हालत को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Gold: no decrement

New Delhi, 11 September (NNS):  In the international markets, the prices of gold dropped down from $4413 to $4350 per ounce. The prices have been ruling at the higher level in the international markets, the prices of gold dropped down by Rs 1500 which pegged kilobar at Rs 156500 and standard at Rs 157300 per 10 gram respectively. Sovereign prices also being quoted at Rs 114000 per 8 gram. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the current situation.

सोना-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय  बाजार में मांग घटने से सोने के भाव 4413 डालर से घटकर 4350 डॉलर प्रति औंसरह गए। विदेशों में आई गिरावट से सोना किलोबार 1500 रुपए घटकर 156500 रुपए तथा स्टैंडर्ड के भाव 157300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 114000 रूपये बोले गए। वर्तमान हालात को देखते भविष्य में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।