New Delhi, 11 September (NNS): The sale of turmeric reported to be weak after the increment in the prices, as a result, here, the prices of turmeric Erode gatha asitis went down by Rs 200 to Rs 18600 per quintal. Before this, the prices have gone up in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices dropped down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 32 or 0.13 percent to Rs 20590 per quintal because of the limited speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद हल्दी की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 18,600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 32 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 20,590 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Nutmeg: no possibility to increment

New Delhi, 11 September (NNS): The Iran along with other countries have been started arriving in the BRICS summit. The president of Iran has arrived in the Capital Delhi. It is believed that hthe bilateral meeting between Prime minister Modi and the Iranian Preseident may discuss measures to increase trade, as well as issues of shipping and security. After this, here, the nutmeg prices remained stable at Rs 735 per kg due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The marker sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the near future.

जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ईरान समेत अन्य विदेशी प्रमुखों का आगमन शुरु हो गया है। ईरान के राष्टï्रपति इसमें भाग लेने के लिए राजधानी पधार चुके हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्टï्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक में व्यापार बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ जहाजों के आवागमन और उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर भी बातचीत हो सकती है। इसके बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां जायफल 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में भी इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की मांग के अभाव में बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 11 September (NNS): The President of Iran has reached to capital Delhi to participate in the BRICS summit. It is believed that hthe bilateral meeting between Prime minister Modi and the Iranian Preseident may discuss measures to increase trade, as well as issues of shipping and security, even after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the problems in import. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए ईरान के राष्टï्रपति पेजेश्कियान राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक होनी है। उम्मीद है कि इस बैठक में होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों की सुरक्षा के साथ-साथ व्यापार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होगी। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: no possibility of increment

New Delhi, 11 September (NNS): There were around 200/300 bags of coriander reported to arrive in the baran mandi of Rajasthan. The arrivals reported to be at the lower level, after this, the prices of this famous commodity reduced by Rs 200 per quintal. Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 338 or 2.19 to Rs 15100 per quintal because of the heavy speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की करीब 200-300 बोरियों की नाममात्र आवक होने की जानकारी मिली। आवक निचले स्तर पर होने के बाद भी इस प्रमुख किराना जिंस में 200 रुपए की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बिक्री सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की भारी बिकवाली से सक्रिय वायदा 338 रुपए या 2.19 प्रतिशत टूटकर 15,100 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 11 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained at Rs 1540 per kg due to the weak offtake after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price went down to rs 1250/1500 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1540 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की वृद्धि हुई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 1250/1500 रुपए रह जाने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Cumin: no possibility of improvement

New Delhi, 11 September (NNS): The arrivals reported to be around 10000/11000 bags in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices rose by Rs 30 or 0.14 percent to Rs 20930 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the spot cumin prices during the near future.

जीरा : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक थोड़ी और घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.14 प्रतिशत सुधरकर 20,930 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Fenugreek: will remain sluggish

New Delhi, 11 September (NNS): Here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect as the consumption season will likely to be over soon.  The spot fenugreek prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

मेथीदाना : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। खपत का सीजन अपनी समाप्ति के कगार पर होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त बना रह सकता है।