New Delhi, 11 September (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 39000 per quintal owing to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season and higher availability along with the supply from the producing areas. There spot copra prices will likely to remain weak during the near future.

गोला : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 39 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के साथ-साथ त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में गोले में सुस्ती जारी रह सकती है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 11 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to ongoing festival season and affected supply and availability than the normal level. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने एवं आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की आस नहीं है।

Almond kernel: no possibility to increase

New Delhi, 11 September (NNS): The offtake of almond kernel reported to be weak after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of almond kernel California remained at Rs 1150 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot almond kernel prices will not likely to increase during the coming days.

बादामगिरी : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।