New Delhi, 10 September (NNS): The prices of black pepper have been ruling at the higher level in Sri Lanka. After the increment, here, the prices of black pepper markara remained at Rs 765 per kg because of the weak buying. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the weak arrival pressure. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। श्रीलंका में हाल ही में कालीमिर्च की कीमत में तेजी आने की खबर है। इस तेजी के बाद वहां से इसके आयात के दबाव में भी कमी आई है। इसके बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की वृद्धि हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आयात का दबाव कम होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च घटने का डर नहीं है।
Red chilli: no possibility of improvement
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 28000 per quintal due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 3200 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the lack of buying from the exporters. There is no possibility of improvement in the spot red chilli prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3200 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cloves: will remain weak
New Delhi, 10 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1000 per kg due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain weak during the near future.
लौंग : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 10 September (NNS): The arrivals of small cardamom rose to 68155 kg in the Speciality food porks exporters private limited auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, its pieces improved to Rs 3121.53 kg due to the limited selling after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 3120.89 per kg which held on 31st August. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained at Rs 2850 per kg because of the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। आज हुई स्पेशियल्टी इंडियन फूड पार्क्स एक्सपोर्टस प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 68,155 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी हल्की-फुल्की लिवाली से इसकी कीमत नाममात्र को सुधरकर 3121.53 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व 31 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3120.89 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त बना होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32500 per quintal because of the sluggish offtake after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Pistachio: no possibility of fluctuations
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the ongoing war between America and Iran on Strait of Hormuz. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the expected problem in import. There is no possibility of more fluctuations in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : घटाबढ़ी की आस नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच जंग का नया चरण चल रहा है। इससे अनिश्चितता और बढ़ गई है। इसके फलस्वरूप यहां उठाव सुस्त बना होने के बाद भी पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में घटाबढ़ी की उम्मीद नहीं है।
Cumin: likely to remain under pressure
New Delhi, 10 September (NNS): There were around 11000/12000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi and the prices slipped by Rs 20/25 per 20 kg because of the nominal downfall even after the feeble arrivals in Unjha. Here, cumin prices remained at Rs 23200 per quintal because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices declined by Rs 40 or 0.19 to Rs 20955 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin will not likely to remain under pressure during the near future.
जीरा : दबा रह सकता है
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप वहां जीरे की करीब 11-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.19 प्रतिशत नरम होकर 20,955 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे का बाजार दबा रह सकता है।
