New Delhi, 08 September (NNS): The supply of gram desi showed downfall in the current week and huge amount of inferior quality stock has been started arriving, due to this, the best quality stock also gained by Rs 50 to Rs 6600 per quintal, whereas, the prices of small seeds also rose to Rs 6550 per quintal. The stored stock of Australia also being available at the higher level by Rs 50/75 per quintal. The productivity reported to be high in the mills as the seeds seems weak, but the arrivals of the stock seems weak. Now, the consumption of gram desi showed uptrend because of the higher prices of pea. The market may increase due to the weak supply in the markets.
देसी चना-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह में देसी चना की आपूर्ति घट गई तथा हल्का माल ज्यादा आया, जिससे बढ़िया माल में 100 और बढ़कर 6675 रुपए का व्यापार हो गया है, जबकि छोटे दाने के भाव 6650 रुपए पर तेजी लिए व्यापार हुआ। चना ऑस्ट्रेलिया का स्टॉक वाला 50/75 रुपए और महंगा मिल रहा है, उसका राजस्थानी चने के मुकाबले दाने मोटे होने से मिलों में कश अधिक बैठ रहा है, लेकिन वह माल बाजार में कम है। फिलहाल मटर के भाव तेज होने से देसी चना की खपत बढ़ गई है। वहीं मंडियों में आपूर्ति टूटने से यहां से और तेजी लग रहा है।
Wheat: no possibility of more downfall
New Delhi, 08 September (NNS): The all-round demand of both roller flour mills and the flour chakkis showed uptrend, due to this, the prices showed uptrend during the previous week. In the current week, the market showed soft trend due to the profit taking selling in the current week, but the demand seems strong from the exporters and the prices may not show more downfall owing to the constant tender ofexport from the other countries, due to this, the prices may not show more downfall. here, it is being quoted at Rs 2970/2985 per quintal. However, the prices of flour, maida and suji remained stable at the same level due to the sluggish demand in the markets of North India, but the arrivals showed downfall in the producing markets because the inferior quality stock of farmers have already been sold out in the godowns and the government has purchased 357 lakh metric tonnes of the stock and it is expected that the prices may increase in the near future.
गेहूं-ज्यादा मंदे की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं में रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की चौतरफा मांग बढ़ गई है, जिससे बाजार पिछले सप्ताह काफी बढ़ गए थे। चालू सप्ताह में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार थोड़ा नरम जरूर हो गया है, लेकिन निर्यातकों की पकड़ मजबूत होने तथा अन्य देशों के भी निर्यात के टेंडर होने की खबर से ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है। यहां 2970/2985 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। हांलांकि उत्तर भारत में बरसात-बाढ़ से प्रोडक्ट में चालानी मांग सुस्त लिए आटा मैदा सूजी में ठहराव आ गया है, लेकिन उत्पादक मंडियों में आवक टूट गई है, क्योंकि इस बार किसानों के हल्के माल सरकारी गोदामों में जा चुके हैं, सरकार की सकल खरीद 357 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो गई है। खाता है अभी सरकारी हस्ताक्षर नहीं होने से और तेजी आ सकती है।
Fine rice: shortage of old stock
New Delhi, 08 September (NNS): The supply of paddy 1509 increased to 7/8 lakh bags in the markets of Haryana and Punjab which is being traded at Rs 3875/4100 per quintal in the various markets of the country. The prices of its rice sela and its steam also being quoted at Rs 7800/8100 per quintal. The prices of all varieties of basmati rice showed intermittent uptrend due to the arrivals of the new stock, but the procurement of the old rice seems constant, due to this, the market remained stable at the same level after the downfall in the prices during the last some days and the prices may not show more downfall, but there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
बारीक चावल-अभी पुराने माल की शॉर्टेज
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) धान 1509 प्रजाति की आपूर्ति बढ़कर हरियाणा पंजाब की मंडियों में लगभग 7-8 लाख बोरी दैनिक हो गयी है, जो अलग-अलग मंडियों में 3875/4100 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है। इसका चावल सेला व स्टीम 7800/8100 रुपए के बीच दोनों ही लगभग बराबर भाव पर बोल रहे हैं। नया धान आने से दूसरे बासमती प्रजाति के सभी चावल की तेजी रुक गई है, लेकिन जिन निर्यातकों पुराना चावल लेना है, उनके खरीद अभी भी बनी हुई है, जिससे पिछले दिनों की गिरावट के बाद बाजार ठहर गए हैं तथा अभी कुछ दिन पुराने चावल में और मंदा नहीं लग रहा है, लेकिन अब लंबी तेजी दिमाग से निकाल देना चाहिए।
Maize: all-round increment in buying
New Delhi, 08 September (NNS): The crop of maize has already been arrived and here, the arrivals slipped by 29 percent as compared to the same period of the previous year in the markets due to the downfall in the production this year. Presently, the prices of maize have been ruling at Rs 2400/2410 per quintal which was almost 2340/2350 per quintal during the previous week. Notably, limited amount of maize has been lying in the godowns in Kasganj, Etah, Unjhani and Kannauj line and here, the big companies are purchasing the stock. The prices of maize have been ruling at the lower level as compared to before, due to this, the consumption of maize showed uptrend from the starch mills to the ethanol companies. The stock of maize has already been consumed in Bihar amid constant demand from the ethanol companies, due to this reason, the maize of Bihar have been ruling at Rs 2850/2860 per quintal in Punjab reach, in these circumstances, the prices will likely to remain high during the near future.
मक्की-चौतरफा लिवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) यूपी में मक्की की फसल आकर निपट चुकी है तथा यहां इस बार फसल में पोल आने से मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 29 प्रतिशत आवक कम रही है। वर्तमान में मक्की 2400/2410 रुपए प्रति कुंतल गई है, जो गत सप्ताह 2340/2350 रुपए हो गयी है। गौरतलब है कि अब केवल कासगंज एटा उझानी कन्नौज लाइन में ही मक्की केवल गोदामों में सीमित मात्रा में बची है तथा यहां अभी भी बड़ी कंपनियां खरीद कर रही हैं। मक्की के भाव चावल की अपेक्षा नीचे हो गए हैं, इसलिए मक्की की खपत स्टार्च मिलों से लेकर एथेनॉल कंपनीयों तक बढ़ गई है। मक्की का स्टाक बिहार में, एथेनॉल कंपनियों की मांग से काफी खप गई है, यही कारण है कि बिहार की मक्की 2850/2860 रुपए प्रति क्विंटल पंजाब पहुंच में बिक गई, इन परिस्थितियों में मक्की आगे तेज ही रहेगी।
Millet: no downfall for some days
New Delhi, 08 September (NNS): The supply of millet has already been over in the UP, Hathras, Raya, Mathura line. Here, the prices of maize rose by Rs 200/250 per quintal in the previous month, due to this, the stockists are taking interest in the procurement at the current level because the processing seems high in the consuming industries. The old millet stock has already been sold out in the Prayagraj, Itawa, Etah and Mainpuri line, in these circumstances, the market will likely to remain high during the near future.
बाजरा-कुछ दिन मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की आपूर्ति यूपी हाथरस राया मथुरा लाइन में अब समाप्त हो गई है, इधर पिछले माह में मक्की भी नीचे के भाव बाद 200/250 रुपए बढ़ गई है, जिससे बाजरे के वर्तमान भाव में खरीद करने में स्टाकिस्ट इंटरेस्ट लेने लगे हैं, क्योंकि खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग बढ़ गई है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का पुराना बाजरा भी निबट चुका है, इन परिस्थितियों में अभी बाजार तेज ही रहेगा।
Masoor: no possibility of downfall
New Delhi, 08 September (NNS): The upcountry demand of both masoor dal and malka showed uptrend because its prices reduced by 50 percent as compared to the tur dal. The masoor dal has been selling out at the lower level, due to this reason, its consumption showed uptrend in Bihar, Bengal, Orissa and Jharkhand. Recently, the prices of masoor rose by $25/30 per tonne in Canada, due to this, the import prices seems high as comparatively. There is a lack of desi masoor stock, due to this reason, in Bilti, the prices of masoor also ruling at Rs 6950/6975 per quintal. The masoor of Canada also quoting at Rs 150 per quintal and the market will likely to remain high during the near future.
मसूर-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) मसूर दाल एवं मल्का की भारत की चालानी मांग बढ़ गई है, क्योंकि तुवर की दाल की अपेक्षा 50 प्रतिशत हथोड़ा गिर गया है। मसूर की दाल नीचे बिक रही है, जिस कारण इसकी खपत बिहार बंगाल उड़ीसा झारखंड में बढ़ गई है। इधर कनाडा में हाल ही में 25-30 डॉलर प्रति टन के करीब मसूर के भाव बढ़ जाने से आयात पहले की अपेक्षा महंगा हो गया है। देसी मसूर स्टॉक में नहीं है, यही कारण है कि इस समय बिल्टी में मसूर 6950/6975 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। कनाडा की मसूर भी 6150 रुपए बोलने लगे हैं तथा आगे अभी तेजी लग रही है।
Urad: should purchase at the current level
New Delhi, 08 September (NNS): The previously arrived containers in Chennai has already been sold out in the markets, now, the desi stock has already been over and the stock has not been available from Chennai. In Burma, recently, the prices rose by $55/60 per tonne, due to his, the prices of both small and bold urad have been quoted at the higher level, due to this reason, the prices of spot shipment shave been quoted at the higher level, due to this reason, the prices of urad SQ and FAQ have been ruling at 9800 and Rs 9050 per quintal respectively. Similarly, the prices have been quoted at the higher level. The previous deals have been available at the higher level during the previous week, on seeing this, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
उड़द-वर्तमान भाव में खरीद करिए
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) चेन्नई में पहले के आए हुए सस्ते उड़द के कंटेनर अब पूरी तरह निबट चुके हैं, अब देशी माल भी समाप्त हो गया है तथा अब इन भाव में चेन्नई से माल नहीं मिल रहे है। बर्मा में हाल ही में 35-40 डॉलर बढ़ने से प्रति टन छोटी-मोटी उड़द के भाव बढ़ाकर बोल रहे हैं। जिस कारण बढ़ाकर हाजिर शिपमेंट अब व्यापार हो रहा है। यही कारण है कि एसक्यू 9750 एवं एफ ए क्यू 9000 रुपए प्रति कुंतल यहां रह गयी है। इसी अनुपात में चेन्नई में भी तेजी लिए भाव बोलने लगे हैं। पिछले सप्ताह के हुए सौदे और महंगे चेन्नई में आकर पड़ेंगे, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की उड़द के व्यापार में रिस्क नहीं है।
Moong: should sell at the current level
New Delhi, 08 September (NNS): The arrival pressure of the moong reported to be high during the previous week and the demand seems constant from the exporters, due to this, the moong of UP went up by Rs 200/300 to Rs 7000/8300 per quintal. Apart from this, the best quality stock has not been arriving from Jharkhand and Bihar. The reality is that the stock has been arriving from Chennai. The speed of the new deals seems weak from the last two days, due to this, the prices have remained under pressure. Apart from this, the new stock of Rajasthan will likely to arrive in the next month, due to this, there is a shortage of the stock. On the other hand, the sale of dal dhoya and chilka seems unfavourable. Therefore, the trade should be done at the current level during the near future.
मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मूंग की आवक का दबाव बढ़ने एवं निर्यातको की रुक रुक कर बनी रहने से 200/300 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर क्वालिटी अनुसार यूपी के माल 7000/8300 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। इसके अलावा झारखंड व बिहार के बढ़िया माल पड़ते के अभाव में नहीं आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि जो चीन में माल जा रहा है। गत दो दिनों से नये सौदों की गति धीमी हो गई है, जिससे बाजार शाम को दब गए हैं। इसके अलावा अगले महीने राजस्थान का माल आने लगेगा, जिससे ज्यादा माल लेकर नहीं चलना है। दूसरी ओर दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है। अत: जरूरत का व्यापार ही लाभदायक रहेगा।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 08 September (NNS): The arrivals of the stock reported to be weak in Tur, due to this, the prices of lemon tur rose by Rs 100 to Rs 8775 per quintal. In Chennai, the prices gained by Rs 400 per quintal during the last 7/8 days. There is a lack of arrivals of Maharashtra, Karnataka stock in Shohapur, Gulburja, Kali Kothi, Akola, Jalna and Jalgoan line because most of the mills of North India are using Lemon tur. There is a shortage of dal in the Katni line, on seeing this, the market may increase by Rs 200 per quintal during the near future.
तुवर-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) तुवर में चेन्नई से माल कम आने से यहां 100 रुपए बढ़कर लेमन तुवर के भाव 8800 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। चेन्नई में पिछले 7-8 दिनों में 400 रुपए ऊंचे भाव हो गए हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल शोल्हापुर गुलबर्गा काली कोठी अकोला जालना जलगांव लाइन के पड़ता के अभाव में कम आ रहे हैं, क्योंकि उत्तर भारत की अधिकतर दाल मिलें लेमन तुवर चला रही हैं। कटनी लाइन में दाल की कमी बन गई है, इसे देखते हुए यहां से 200 रुपये और बढ़ सकता है।
Rajma chitra: should take profit
New Delhi, 08 September (NNS): The traders of rajma chitra are doing profit taking selling from the upper level, despite this, the market showed uptrend due to the higher prices in China. We believe that the average quality stock of Brazil also improved by Rs 5 to Rs 110/111 per kg. The best quality stock also quoting at Rs 115/116 per kg, but the prices has not showed uptrend as comparatively and the sale of inferior quality stock seems good. Now, both the inferior and superior quality stock has been lying in the markets and most of the traders started selling their stock, in these circumstances, the prices may increase and it is profitable to purchase the stock at the current level.
राजमां चित्रा-मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में ऊपर के भाव से मुनाफा वसूली बिकवाली आने के बावजूद चीन में ऊंचे भाव होने से बाजार काफी बढ़ गया है। हम मानते हैं कि इसमें 5 रुपए प्रति किलो की बढ़त पर एवरेज इंडियन ब्राज़ील 110/111 रुपए प्रति किलो हो गया है। बढ़िया माल 115/116 रुपए भी बोल रहे हैं, लेकिन उस हिसाब से चीन में तेजी नहीं बता रहे हैं, नीचे वाले मालों की बिक्री अच्छी है। बाजारों में हल्के भारी माल अभी हैं तथा तेजी में अधिकतर कारोबारी माल बेचना चाहते हैं, इन परिस्थितियों में अब तेजी को विराम लग रहा है तथा अपना माल बेचना चाहिये।
Gram kabuli: may increase from here
New Delhi, 08 September (NNS): The new crop of gram kabuli have been ruling in the markets, but here, the stock of Maharashtra also quoting up to Rs 68/70 as per the quality. There is a heavy shortage of rupee in the markets, due to this, the stockists are not trading at the current level, otherwise, the prices of all the brands seems high. The arrived crop dropped down from 31 lakh tonnes to 22 lakh tonnes due to the favourable weather conditions and sowing.
काबुली चना-यहां से और तेजी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने की फसल चल रही है, लेकिन विदेशों के तेज समाचार आने एवं घरेलू मांग भी निकलने से यहां महाराष्ट्र के माल 70/73 रुपए क्वालिटी अनुसार तेज हो गए हैं। बाजारों में रुपये की भारी तंगी चलने से अभी स्टॉकिस्ट खुलकर नहीं आ रहे हैं, अन्यथा किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है। आई हुई फसल, बिजाई एवं मौसम की प्रतिकूलता से 31 लाख टन से घटकर 22 लाख मीट्रिक टन के करीब रह जाने की ताजा रिपोर्ट आ रही है।
Pea: should trade constantly
New Delhi, 08 September (NNS): The productivity reported to be weak in the domestic markets and the all-round buying showed downfall. Presently, the wholesale containers are ruling at Rs 45/46 per kg at the Indian Ports and these prices will not be visible in future. The sowing showed downfall in Canada, due to this, due to this, there, the prices of September and October shipments have been quoted up by $15/20 per tonne and here, the production seems weak due to the unfavourable weather conditions. The consumption of pea dal and besan seems constant in the eastern parts of the country. Therefore, the prices may increase during the near future.
मटर-व्यापार में लगे रहिए
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) घरेलू मंडियों में उत्पादन कम का प्रभाव दिखाई देने लगा है, आपूर्ति पूरी तरह से चौतरफा टूट गई है। वर्तमान में मटर के भाव भारतीय बंदरगाहों पर 43/43.5 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घटने से उत्पादन कम हुआ है, इसलिए वहां 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर सितंबर अक्टूबर शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं तथा यहां नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम से काफी कम हुआ है। पूरे भारत में देसी चना में मटर की दाल व बेसन में खप रही है। अत: भविष्य में तेजी और तेजी कायम रहेगी।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of guar gum remained at Rs 12900/13000 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices have been quoted at Rs 6750/6800 per quintal owing to the constant selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से ग्वारगम के भाव 12900/13000 रुपए प्रति क्विंटल पर टिकी रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6750/6800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तरपर टिके रहे।आने वाले दिनों में इसमें ज़्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।
