New Delhi, 04 September (NNS): The prices of castor oil ascended by Rs 250 to Rs 15800/15900 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased demand from paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14900 per quintal. The prices of castor contract September delivery rose by Rs 50 to Rs 7550 per quintal owing to the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 250 रुपए बढ़कर 15800/15900 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव 14900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली  घटने से अरंडी वायदा सितम्बर 50 रूपए बढ़कर 7550 रूपए प्रति क्विंटल हो गया। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no downfall

New Delhi, 04 September (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 1.5 lakh bags in the various markets of the country and the demand seems constant from the mills, due to this, the prices of mustard rose by Rs 50 to Rs 8150/8200 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8450 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) देश की बि भिन्न मंडियों में सरसों की आवक 1.50 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग से सरसो के भाव 50 रुपए बढ़कर 8150/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8450 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: no increment

New Delhi, 04 September (NNS): The prices of cottonseed cake held strong at Rs 4100/4400 per quintal owing to the constant demand from the cattle feed manufactures and weak selling from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4700/4750 per quintal. The prices of cottonseed contract have been quoted at Rs 4400/4800 per quintal in the markets of Punjab. However, the prices of cottonseed cake contract showed soft trend due to the weak speculative buying.  On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-तेजी नहीं

नई  दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली घटने एवं पशु आहार वालों की मांग  से बिनौला खल के भाव 4100/4400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भटिंडा  में  इसके भाव 4700/4750 रूपये प्रति किवंटल बोले  गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4400/4800 रुपए प्रति  क्विंटल  बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से बिनोला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें तेजी की उम्मीद कम है।