New Delhi, 03 September (NNS): The offtake of small cardamom reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained at Rs 2850 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom went down to 53906 kg in the CPMC Auction. The arrivals of small cardamom reported to be at the lower level and its average auction price wentup to 3037.11 kg. Before this, its prices were at Rs 3003.11 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आइ्र मंदी के बाद भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई सीपीएमसी नीलामी में इसकी आवक घटकर 53,906 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी बढ़कर 3037.11 रुपए प्रति किलोग्राम हो जानेे की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 22 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3003.21 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Red chilli: likely to remain strong
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. jumped by Rs 3800 to Rs 28000 per quintal due to the uptrend in the prices of best quality red chilli. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the affected new crop and unfavourable weather conditions. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। लालमिर्च के बढ़िया मालों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 3800 रुपए उछलकर 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। मौसम अनुकूल नहीं होने और इसकी वजह से नई फसल प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रहने की संभावना है।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 03 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1020 per kg due to the weak sale after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect as the inferior quality stock has been arriving and the rupee seems weak against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain weak during the near future.
लौंग : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पर लौंग 1020 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अन्य उत्पादक देशों में क्वालिटी सामान्य से हल्की आने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती कायम रह सकती है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 03 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained at Rs 765 per kg because of the weak sale after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाला ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। श्रीलंका में कीमत बढ़ने से आयात का दबाव घटने लगा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: no long downfall
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish offtake after the weak offtake after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. There is no possibility of long uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद सौंठ के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। अदरक की कीमत मजबूत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं।
Pistachio: no possibility of downfall
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the weak sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the higher expected problem in import and uncertainty for the Strait of Hormuz . There is no possibility of more downfall in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फिर से अनिश्चितता बढ़ने और आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: will remain strong
New Delhi, 03 September (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi. The arrivals reported to be at the higher level, due to this, there, the prices held stable at the same level. Before this, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. Here, cumin prices ascended by 200 to Rs 23000 per quintal because of the limited support of buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contact prices softened by Rs 10 or 0.05 to Rs 21300 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin will likely to remain strong during the near future.
जीरा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से बढ़ने के बाद भी लिवाली का समर्थन सुस्त पड़ने से वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। यहां लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से जीरा सामान्य 200 रुपए बढ़कर 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटारियों की लिवाली नरम पड़ने से सक्रिय वायदा 10 रुपए या 0.05 प्रतिशत नरम होकर 21,300 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत बना रह सकता है।
