New Delhi, 02 September (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 38000 per quintal due to the strong sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply and availability along with the festival season. There is no fear of more downfall in the spot copra prices during the near future.
गोला : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां गोले की बिक्री में मजबूती बनी हई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी का डर नहीं है।
Cashew: likely to remain stable
New Delhi, 02 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the lack of supply and ongoing festival season. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : स्थिर बना रह सकता है
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Almond kernel: will remain weak
New Delhi, 02 September (NNS): The prices of almond kernel California prices eased by Rs 15 to Rs 1125 per kg because of the profit taking selling from the stockists after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the new crop has been started arriving in America. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली देखी जा रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए मंदी होकर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती का माहौल बना रह सकता है।
