New Delhi, 01 September (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the lower level, after this, the buying support seems high, due to this, here, the prices declined by Rs 40/50 per 20 kg. Before this, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. Here, cumin prices fell down by Rs 100 to Rs 22800 per quintal because of the sluggish buying.. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contact prices softened by Rs 45 or 0.21 to Rs 21110 per quintal due to the weak speculative buying. There is a possibility of break on temporary downfall in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन कमजोर बढ़ने से वहां 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। यहां लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। सटारियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 45 रुपए या 0.21 प्रतिशत घटकर 21,110 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Red chilli: no possibility of more fluctuations
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained at Rs 24200 per quintal due to the sluggish sale even after the ongoing festivals season. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the weak monsoon than the normal level. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
लालमिर्च : घटबढ़ के आसार नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। त्यौहारी सीजन में भी लालमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसूनी वर्षा सामान्य से कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 01 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1020 per kg due to the weak offtake after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to its inferior quality in the international markets and weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain strong during the near future.
लौंग : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग लौंग के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां पर यह 1020 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने तथा विदेशों में क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 01 September (NNS): The sale of small cardamom reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained at Rs 2850 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom dropped down to 20155 kg in the Cardamom Groverforever Private Limited Auction which held during the previous day. The arrivals of small cardamom reported to be at the lower and its average auction price went up to 2879.69 kg. The market sentiments may affect owing to the arrival pressure of the new crop. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी छोटी इलायची की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में इसकी आवक घटकर 20,155 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 2879.69 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 01 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained at Rs 765 per kg because of the weak offtake after the improvement in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. The trading activities reported to be sluggish in Kochi after the Onam and the prices held stable at the previous level. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की वृदि़ध हुई थी। ‘ओणमÓ के बाद भी कोच्चि में कालमिर्च का व्यापार सुस्त ही बना होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। श्रीलंका का आयात पड़ता बढ़ने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: no possibility of downfall
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Bothe the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. The spot dry ginger prices will not likely to decrease during the near future.
सौंठ : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। अदरक की कीमत ऊंची बनी होने के बाद भी सौंठ की बिक्री में सुस्ती बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आपूर्ति सुस्त बनी होने से अदरक की कीमत में हाल ही में तेजी आई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं है।
Pistachio: possibility of break on downfall
New Delhi, 01 September (NNS): The conflicts have been rise again between Iran and America, due to this, the situation seems uncertain at Strait of Hormuz. In this situation, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा ईरान में फिर से बमबारी किए जाने की रिपोर्ट आ रही हैं। इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत बना रहने की आस है।
