New Delhi, 27 August (NNS): The sale of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season and weak supply than the normal level. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

काजू : स्थिरता बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा आपूर्ति सामान्य से तंग होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।

Coconut powder: no fear of downfall

New Delhi, 27 August (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season and higher prices of copra than the normal level. There is no possibility of more downfall in the spot coconut powder during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले की कीमत अपेक्षाकृत रूप से ऊंची बनी होने तथा त्यौहारी सीजन भी चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।