New Delhi, 25 August (NNS): The prices of castor oil rose by Rs 100 to Rs 15350/15400 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14550 per quintal. The prices of castor contract September delivery showed uptrend owing to the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने  एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली  घटने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15350/15400 रूपये प्रति क्विंटल  हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 14550 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा सितम्बर में  तेजी का रूख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम  है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 25 August (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 03 lakh bags in the various markets of the country and the demand seems weak from the mills, due to this, the prices of mustard slipped by Rs 100/125 to Rs 8000/8050 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8375 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग घटने से सरसो के भाव 100/125 रुपए घटकर 8000/8050 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8375 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: no downfall

New Delhi, 25 August (NNS): The prices of cottonseed cake slipped by Rs 100 to Rs 4200/4500 per quintal owing to the sluggish demand from the cattle feed manufactures and constant selling amid uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4800/4850 per quintal. The prices of cottonseed contract have been quoted at Rs 4800/4900 per quintal in the markets of Punjab. However, the prices of cottonseed cake contract showed soft trend due to the weak speculative buying.  On seeing the supply and, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालों की मांग सुस्त होने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए घटकर 4200/4500 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में इसके भाव 4800/4850 रूपये प्रति किवंटल बोले  गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4800/4900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से बिनोला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: no possibility of improvement

New Delhi, 25 August (NNS): The Chicago’s active soya oil contract dropped down by 103 cents per pound due to the constant selling from the investors. There was holiday in KLCE. During the previous day, the active palm oil contract also fell down by 71 Ringgit per tonne, due to this, in jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 6500 per quintal because of the sluggish buying from the plants. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. The spot soybean prices will not likely to increase during the near future.

सोयाबीन : सुधार की आस नहीं

नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 103 सैंट प्रति पौंड की गिरावट आने की सूचना मिली। केएलसीई में अवकाश रहा। एक दिन पूर्व सक्रिय पाम तेल वायदा में 71 रिंगिट प्रति टन की गिरावट दर्ज की गई थी। यही वजह है कि जलगांव में प्लांटों की लिवाली सुस्त पड़ने से सोयाबीन 6500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।