New Delhi, 24 August (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil slipped by Rs 150 to Rs 16700 per quintal owing to the constant selling from the mills and weak demand. In Haryana, it is being quoted at Rs 16600 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 16900 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी  कमजोर होने एवं तेल मिलो की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 150 रुपए घटकर 16700 रुपए प्रति कुंतल रह गये। हरियाणा में इसके भाव 16600 रूपये प्रति क्विटंल रह गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 16900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।

Soybean oil: less possibility to decrease

New Delhi, 24 August (NNS): During the review week, the prices of soya oil gained by Rs 100 Rs 15600 per quintal due to the increased demand at the lower leve and weak selling from the stockists. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14450 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the weak demand. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने तथा निचले स्तर पर ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 15600  रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14450 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मांग घटने से मुंबई की मंडियो में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना  कम है।

CPO: no downfall

New Delhi, 24 August (NNS): In the international markets, CPO prices gained by $60 to $1290 per tonne. In Kandla, its prices ascended by Rs 300 to Rs 12100 per quintal because of the weak selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract August and September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सीपीओ के भाव 60 डॉलर बढ़कर 1290 डॉलर प्रति टन होने एवं आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 300 रूपये बढ़कर 12100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अगस्त व सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more increment

New Delhi, 24 August (NNS): During the review week, the prices of mustard reduced by Rs 150 to Rs 8100/8125 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 8450 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रुपए घटकर 8100/8125 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर में 8450 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed oil: no more increment

New Delhi, 24 August (NNS): The prices of cotton seed oil rose by Rs 100 to Rs 16500 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.

बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं

नई  दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने  बिनोला तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 16500 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4800/4900 रूपये प्रति कुंतल पर बोले गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: no possibility to increase

New Delhi, 24 August (NNS): During the previous week, in Jalgaon, the prices of soybean went down by Rs 400 to Rs 6500 per quintal due to the weak buying from the plants. On the other hand, the chicago’s projection was in minus by 204 points and in KLCE, the active palm oil contract also went down by 71 Ringgit per tonne respectively due to the increased speculative selling from the investors. The market sentiments may affect because of the expectations of good arrivals of domestic crop. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। प्लांटों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 400 रुपए गिरकर 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। उधर, निवेशकों की भारी बिकवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 204 प्वाइंट माइनस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 71 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। नई फसल अच्छी आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।