New Delhi, 24 August (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal due to the sluggish buying from the stockists after the downfall in the prices during the previous days. Recently, it’s prices slipped by Rs 200 per quintal. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive in Unjha Mandi and the prices remained unchanged. The active contract prices ascended by Rs 110 or 0.53 percent to Rs 20845 per quintal because of the increased speculative buying, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the near future.
जीरा : सीमित दायरे में बना रहेगा
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पंाच-सात दिनों में जीरा सीमित दायरे में बना रहने का अनुमान है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 110 रुपए या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 20,845 रुपए हो जाने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रहने के आसार हैं।
Red chilli: not likely to remain
New Delhi, 24 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 24200 per quintal because of the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the price have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.
लालमिर्च : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी उठाव सुस्त ही बना होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती जारी रहने के आसार हैं।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 24 August (NNS): Here, the prices of turmeric Erode gatha asitis ascended by Rs 400 to Rs 19500 per quintal because of the strong buying from the stockists. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained unchanged. The active contract prices softened by Rs 26 to 0.12 percent to Rs 22012 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 400 रुपए तेज होकर 19,500 रु प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 26 रु या 0.12 प्रतिशत नरम होकर 22,012 रुपए रह गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में मजबूती जारी रहने की उम्मीद है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 24 August (NNS): the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg because of the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the uncertainty in Strait of Hormuz. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the near future. .
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: likely to remain strong
New Delhi, 24 August (NNS): The prices of coriander Badami rose by Rs 200 to Rs 16800 per quintal due to the increased buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran Mandi of Rajasthan and the prices remained firm at the previous level. The active Contract prices gained by Rs 438 or 2.70 percent to Rs 16650 per quintal amid strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.
धनिया : मजबूती की आस
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में मजबूती बनी रहने की संभावना है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए बढ़कर 16,800 रु प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रु का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 438 रु या 2.70 प्रतिशत तेज होकर 16,650 रु पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में मजबती जारी रहने की उम्मीद है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 24 August (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg due to the weak buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the off in the trading activities from Sri Lanka. There is no fear of downfall in the spot black paper prices during the near future.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रु का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में ओणम का त्यौहार चल रहा है। इसलिए वहां मंगलवार से कामकाजी अवकाश शुरू होगा। इसकी वजह से कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 24 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut gained by Rs 30 to Rs 1680 per kg due to the limited buying from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have reduced in the same ratio. The average auction price reported to be at Rs 1400/1675 per kg in the last auction which held on 20thAugust. The market sentiments may affect as the new crop will likely to in the first half of the upcoming month and the end of the current month. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। पिछले दिनों आई मंदी के बाद स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए तेज होकर 1680 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 20 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1675 रुपए रही थी। नई फसल चालू महीने के अंत तक या अगले महीने के आरंभिक पखवाड़े में शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
