New Delhi, 24 August (NNS): During the previous week, the prices of almond kernel California improved by Rs 50 to Rs 1150 per kg because of the strong buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 30/40 per kg. The market sentiments may affect because of the recent increment in the booking rates and the new crop has been started arriving in America. There is a possibility of temporary break on the increment of spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : तेजी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 50 रुपए तेज होकर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30-40 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका में नई फसल शुरू हो चुकी है लेकिन बुकिंग दर में हाल ही में हुई वृद्धि से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी की तेजी अस्थाई तौर पर रुक सकती है।
Cashew: will remain strong
New Delhi, 24 August (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices than the normal level and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming days.
काजू : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता ऊंचा पड़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
