New Delhi, 21 August (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 50 to Rs 15250/15300 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14500 per quintal. The prices of castor contract September delivery gained by Rs 40 to Rs 7265 per quintal owing to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-रुका रहेगा

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली  घटने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15250/15300 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 14500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा सितम्बर 40 रूपए बढ़कर 7265 रूपए प्रति क्विंटल हो गया। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more fluctuations

New Delhi, 21 August (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 2.5 lakh bags in the various markets of the country and the demand seems weak from the mills, due to this, the prices of mustard softened by Rs 25/50 to Rs 8100/8150 per quintal. In Kota Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8300 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the near future.

सरसों-ज़्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस) देश की बिभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.5 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग सुस्त होने से सरसो के भाव 25/50 रुपए मुलायम होकर 8100/8150 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। कोटा मंडी में सरसों भाव 8300 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रुपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: no possibility to decrease

New Delhi, 21 August (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 4300/4600 per quintal owing to the constant demand from the cattle feed manufactures and weak selling amid uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4800/4850 per quintal. The prices of cottonseed contract held strong at Rs 4800/4900 per quintal in the markets of Punjab. However, the prices of cottonseed cake contract showed soft trend owing to the weak speculative buying.  On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस) बिनौला में तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली घटने एवं पशु आहार वालों की मांग से बिनौला खल के भाव 4300/4600 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भटिंडा में इसके भाव 4800/4850 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4800/4900 रुपए प्रति  क्विंटल  बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से बिनोला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।