New Delhi, 19 August (NNS): The stock has been arriving at the Kolkata prot during the previous days which was dumped at the Guwahati, Kolkata, Siliguri, Mayurbhaj and Mujaffarnagar market, now, its arrivals seems unfavourable during the previous days. The stock has been selling out via Mumbai port and it has been selling out intermittently from Bihar, Jharkhand and Orissa, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level and it will be profitable. There is a lack of stock in the lalitpur and Jhansi line and its arrivals showed downfall in the markets.
मटर-ग्राहकी निकलते ही बढ़ेगी
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) पिछले दिनों कोलकाता बंदरगाह पर लग रहा,जो गुवाहाटी कोलकाता सिलीगुड़ी मयूरभंज मुजफ्फरपुर आदि मंडियों में डम्प होता था, जो इस बार वहां अनुकूल नहीं है। जो भी माल जाना है, वह मुंबई पोर्ट से जाना है तथा दिल्ली से दाल बिहार झारखंड उड़ीसा के लिए रुक रुक कर जा रही है, इन परिस्थितियों में मटर के व्यापार में कोई जोखिम नहीं है तथा इस बार इसमें लाभ मिलेगा। ललितपुर झांसी लाइन में भी ज्यादा माल देसी मटर का स्टॉक में नहीं है, मंडियों में आवक पूरी तरह टूट गई है।
Wheat: should sell at the current level
New Delhi, 19 August (NNS): We believe that the production of wheat expected to be around 1202 lakh metric tonnes in the country according to the government data and the procurement is around 357 lakh metric tonnes in the central pool which is higher than the target, despite all this, its stock has been selling at Rs 2650/2675 per quintal in the all-round markets. Here, it is ruling at Rs 2860/2870 per quintal, but it is profitable to take the profit in these prices. Here, the government is appreciating the export. Now, the export deals seems constant for Bangladesh, in these circumstances, the prices may increase after the correction, but it is profitable to trade at the current level during the near future.
गेहूं-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि गेहूं का उत्पादन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1202 लाख मीट्रिक टन देश में होने का अनुमान आ रहा है तथा केंद्रीय पूल में भी इसकी खरीद 357 लाख मीट्रिक टन हो गया है, जो खरीद लक्ष्य से अधिक है। इन सब के बावजूद भी मंडियों में 2650/2675 रुपए प्रति क्विंटल बिकने से चौतरफा रोलर फ्लोर मिलों को महंगा माल जा रहा है। यहां भी बाजार 2860/2870 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं, लेकिन अब इन भावों में एक बार मुनाफा लेना चाहिए। इधर सरकार द्वारा निर्यात को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है, अभी हाल ही में बांग्लादेश के लिए निर्यात सौदे होने की चर्चाएं आ रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी आएगी, लेकिन मुनाफा नहीं छोड़ना चाहिए।
Fine rice: less effect of sathi stock
New Delhi, 19 August (NNS): The situation between Iran, Israel and America has been normalising day by day, due to this, the all-round demand seems high from the exporters. On the other hand, the new stock of sathi paddy has been arriving constantly in UP, but the buying seems competitive, due to this, the market again jumped by Rs 100/150 per quintal. Rice sela 1509 is being traded at Rs 8500 per quintal in the truck load and the steamer also ruling at Rs 9800 per quintal, due to this, the prices of old rice gained by Rs 200/300 per quintal. Notably, there is a shortage of stock in the rice mills and also a lack of old stock in all the markets, in these circumstance, the market may increase, due to this, there is no need to get panic in its trade and the harvesting of the new stock seems good.
बारीक चावल-साठी का प्रभाव कम होने लगा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध की गति धीमी होने से एक बार फिर निर्यातकों की मांग चौतरफा बढ़ गई है। दूसरी ओर साठी धान यूपी में आ रही है, लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से बाजार दोबारा 100/150 रुपए छलांग लगा गए हैं। चावल 1509 सेला साठी ट्रक लोड में 8500 रुपए बिकने की खबर है तथा स्टीम का व्यापार 9800 रुपए का हुआ है, इस वजह से पुराने मालों में भी बाजार 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि राइस मिलों में पुराना चावल नहीं है तथा धान किसी भी मंडी में पुराना प्रचुर मात्रा स्टाक में नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजार आगे चलकर और उछल लगा जाएगा, इसलिए पुराने नयी बासमती चावल में घबराकर काटने की जरूरत नहीं है। नये माल की पकाई अभी बढ़िया बैठ रही है।
Maize: will be profitable
New Delhi, 19 August (NNS): The production of maize reduced by 18/19 percent in both Bihar and UP as compared to the previous year. Now, the companies started purchasing the stock in Kasganj, Charra and Etah of UP after Bihar. Here, the stock will likely to be over in Kannauj, Unjhani, Kasganj and Behraich line. There is a lack of arrival pressure in the markets of UP, due to this, it is being traded at Rs 2250/2300 per quintal at the rack points. Here, the prices of rice have been ruling at the higher level and the maize of weak prices is being purchased in the poultry industry despite the downfall in eggs and broiler. Apart from this, the prices of soya DOC also ruling at the higher level, in these circumstances, the prices of maize may not show more downfall. In Haryana and Punjab reach, the prices of best quality maize also ruling at Rs 2600/2625 per quintal. Whereas, the stock of UP also is being available at Rs 2350/2425 per quintal and its prices may not show more downfall due to the increment in the freight cost.
मक्की-और लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) मक्की का उत्पादन बिहार यूपी दोनों ही राज्यों में गत वर्ष की अपेक्षा 18-19 प्रतिशत कम ही होने का अनुमान लगाया गया है। बिहार में खरीद के बाद अब कंपनियां यूपी के कासगंज छर्रा एटा में खरीद कर रही हैं, इधर कन्नौज उझानी कासगंज बहराइच लाइन में स्टॉक समाप्ति की ओर है। यूपी की मंडियों में आवक के प्रेशर नहीं होने से रैक पॉइंट पर 2250/2300 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार सुनने में आ रहा है, इधर चावल के भाव भी इस बार ऊंचे है तथा पोल्ट्री उद्योग में अंडा व ब्रायलर में मंदे के बावजूद भी नीचे भाव की मक्की खरीद रहे है, सोया डीओसी के इस बार ऊंचे भाव चल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की मकई में कोई घटने की गुंजाइश नहीं है। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की बढ़िया मक्की 2600/2625 रुपए बिक रही है, जबकि यूपी की 2350/2425 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है, ट्रक भाड़े बढ़ जाने से इससे नीचे का पड़ता नहीं है।
Millet: all-round shortage of stock
New Delhi, 19 August (NNS): The new stock of millet has been started arriving in hathras, Raya and Mathura line, but this year, there is a lack of arrival pressure in the markets. The seeds also seems weak in bali due to the unfavourable weather conditions along with the delay in the crop, due to this , the per hectare productivity reported to be weak. In mauli and Barwala reach, the old millet is being traded at Rs 2200/2250 per quintal and no new crop will likely to arrive in the near future.
बाजरा-माल की चौतरफा कमी
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) हाथरस राया मथुरा लाइन में नया बाजार आने लगा है, लेकिन इस बार माल का प्रेशर अभी तक नहीं बन पाया है, फसल लेट होने के साथ-साथ प्रतिकूल मौसम होने से इस बार बाली में दाने भी कम दिखाई दे रहे हैं, इसलिए प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घटने की संभावना है। वर्तमान में मौली बरवाला पहुंच में 2200/2250 रुपए प्रति क्विंटल पुराने बाजरे का व्यापार हो रहा है। आगे भी नई फसल आने तक मंदा नहीं दिखाई दे रहा है।
Masoor: no downfall, but delay in the uptrend
New Delhi, 19 August (NNS): The prices of masoor Canada have been ruling at the higher level as compared to the desi Masoor, due to this, most of the mills are getting profit in the imported stock, despite all this, the demand of desi masoor will likely to remain constant from the consuming areas. Yes, it is true that the sale of desi stock will gets affected and the stock of small masoor will not likely to available. On the other hand, the buying of chanti stock seems constant, on seeing these circumstances, the prices of masoor may increase. Therefore, the masoor of Canada also ruling at Rs 5950/6000 per quintal and it is profitable to trade at the current level during the near future.
मसूर-मंदा नहीं, किंतु तेजी में विलंब
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर के भाव, देसी मसूर की अपेक्षा काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे अधिकतर दाल मिलों को पड़ता विदेशी माल में ही लग रहा है, इन सब के बावजूद भी जिन खपत वाले क्षेत्रों में देसी मसूर की मलका एवं दाल बिकती है, वहां उसी की डिमांड रहेगी। हां, यह बात जरूर है कि देसी माल की बिक्री प्रभावित रहेगी, छोटी मसूर दूर-दूर तक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर पूर्वी भारत की छांटी माल में लगातार लिवाली है, इन परिस्थितियों को देखते हुए उसके भाव कुछ भी ऊपर में बन सकते हैं। अत: वर्तमान भाव के कनाडा की मसूर, जो 5950/6000 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक रही है, इसमें खुलकर व्यापार करना चाहिए।
Urad: fear of new stock
New Delhi, 19 August (NNS): The demand of urad reported to be high from the mills at the lower level because of the shortage of desi stock in all the markets and the sowing seems good in the Jabalpur, Shivpuri and Datiya line of MP. It will affect the market for some days, but the mills are running only due to the Rangoon stock. Now, the demand seems weak at the lower level, due to this, the prices of Rangoon SQ reduced by Rs 100 to Rs 9550/9560 per quintal. Similarly, the stock of urad FAQ also ruling at Rs 8950/9000 per quintal and the prices may not show more downfall in these prices. On seeing the effect of El-nino, the crop of urad may get affected during the near future.
उड़द-अभी नई फसल की दहशत
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) उड़द का नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने लगी है, क्योंकि देसी माल का स्टॉक किसी भी मंडी में नहीं है, मध्य प्रदेश की जबलपुर, शिवपुरी दतिया लाइन की उड़द की बिजाई अच्छी हुई है। इसका कुछ दिन प्रभाव पड़ेगा लेकिन रंगूनी माल से ही दाल मिलें चलती हैं। अभी घटे भाव में ग्राहकी कमजोर से रंगूनी एसक्यू 9550/9560 रुपए प्रति कुंतल पर 100 रु घट गया है, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव भी 8950/9000 रुपए के बीच मिल रहे हैं, अब इन भाव में इसमें और मंदा नहीं लग रहा है। अल नीनो के प्रभाव को देखकर आगे चलकर उड़द की फसल प्रभावित हो सकती है।
Moong: difference between both inferior and superior quality stock
New Delhi, 19 August (NNS): The new crop of moong has been started arriving in UP, MP, Bihar and Jharkhand and the next sowing seems good in Rajasthan and Maharashtra. Here, the inferior quality stock of UP also ruling at Rs 7200/7300 per quintal and the best quality stock of Prayagraj line also being traded at Rs 8000/8200 per quintal and the buying seems good in China. The tender stock is being consume in dhoya and the arrivals of the stock seems weak from Rajasthan, in these circumstances, its trade will be profitable during the near future.
मूंग-हल्के भारी का अंतर ज्यादा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) मूंग, यूपी एमपी बिहार झारखंड चारों राज्यों की मंडियों से आ रही है, अगली बजाई राजस्थान महाराष्ट्र में बढ़िया हुई है। यहां यूपी के नीचे वाले माल 7200/7300 रुपए तथा प्रयागराज लाइन की 8000/8200 रुपए प्रति कुंतल बढ़िया क्वालिटी की बिक रही है, इसमें चीन की लगातार लिवाली चल रही है। टेंडर वाले माल भी धोया में काफी खप चुके हैं, राजस्थान के माल आने कम हो गए हैं, इन सारी परिस्थितियों में उनका व्यापार लाभदायक ही रहेगा।
Tur: no risk in the trade
New Delhi, 19 August (NNS): There is speculation in the tur of Rangoon and the traders are doing the deals constantly without fixing any prices, due to this, the stock has not been storing at the current level, in these circumstances, the mills are trading as per the needs. Now, its prices went up from Rs 8000 to Rs 8025 per quintal and there is no risk in the trade at the current level because no new crop will likely to arrive in the near future. On the other hand, the arrivals of the stock showed downfall in both Karnataka and Maharashtra and now, the stock has been lying only to the mills.
तुवर-कोई जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) रंगूनी तुवर में सट्टेबाजी का दौर चल रहा है, आगे पीछे के सौदे बिना रकम लगाए कारोबारी कर रहे हैं, जिससे जो स्टॉक में माल जाता था, वह नहीं जा रहा है, इन परिस्थितियों में दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही हैं। फिलहाल 8000 रुपए प्रति कुंतल नीचे में बिकने के बाद इसके भाव 8025 रुपए बोलने लगे हैं तथा इस भाव में कोई जोखिम नहीं लग रहा है, क्योंकि निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। उधर महाराष्ट्र कर्नाटक दोनों ही मंडियों में आवक टूट गई है तथा जो माल पड़ा है, वह दाल मिलों के पास है।
Gram desi: may reach to Rs 6500 per quintal
New Delhi, 19 August (NNS): The production of gram desi may reach to 90 lakh metric tonnes, whereas, the consumption is around 140 lakh metric tonnes and the remaining consumption is fulfilling from Australia. This year, the prices have been ruling at the higher level. On the other hand, the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import prices seems high, on seeing these circumstances, the stock of gram Rajasthan is being traded at Rs 6375 per quintal and there is no risk in the trade at the current level and it may gain by Rs 500 per quintal after some days.
देसी चना-शीघ्र 6500 पर संभव
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन वास्तविकता में इस बार 90 लाख मीट्रिक टन के करीब रह गया है, जबकि हमारे खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है, शेष खपत ऑस्ट्रेलिया के माल से पूरी होनी है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं, दूसरी ओर रुपया की तुलना में डॉलर काफी महंगा हो गया है, जिससे आयात में हमें अधिक रुपया देना पड़ेगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए 6375 रु प्रति क्विंटल के आसपास जो राजस्थानी चना बिक रहा है, इसके व्यापार में कोई जोखिम नहीं है तथा कुछ दिन बाद ही इसमें 500 का नोट मिल सकता है।
Rajma chitra: possibility of again increment
New Delhi, 19 August (NNS): There is a lack of rupee in the markets and also a shortage of demand, due to this, the stock of rajma chitra is being traded at the higher level. Today, the prices of imported stock gained by Rs 100/200 per quintal as compared to the spot stock. Similarly, there is a shortage of Indian brazil stock in the producing markets and the stock has now only remaining in the cold storages of Delhi along with other markets. The prices seems reasonable in the producing markets, due to this, the trade seems nominal. It is expected that the prices may gain by Rs 10 per kg.
राजमां चित्रा-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) बाजारों में रुपए की तंगी होने तथा ग्राहकी की भारी कमी हो जाने से राजमां चित्रा में बेपड़ते का व्यापार हो रहा है। आज की तारीख में चीन से माल आयात करने पर हाजिर की अपेक्षा आने वाला 100/200 रुपए प्रति कुंतल महंगा पड़ रहा है। इसी तरह इंडियन ब्राज़ील उत्पादक मंडियों में स्टाक में कम है, जो भी माल है, दिल्ली सहित अन्य बड़े बाजारों के कोल्ड स्टोर में जमा है, इंडियन ब्राजील के पड़ते उपभोक्ता मंडियों में लग रहे हैं, इसलिए इसका व्यापार छिटपुट चल रहा है। जैसे ही ग्राहकी सामान्य होगी, इसमें 10 रुपए प्रति किलो की तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: only shortage of demand
New Delhi, 19 August (NNS): This year, the prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the stock of gram kabuli has been shipping constantly. The demand seems weak in the domestic markets, due to this, the trade seems unfavourable amid lack of demand, but the stock has not been arriving due to the higher prices from the producing markets, only, the stored stock has been selling out in the markets, on seeing these circumstances, the unfiltered gram kabuli of Maharashtra also ruling at Rs 67/72 per kg and there is no risk in the trade. It is expected that the prices may gain from Rs 67 to Rs 75 per kg.
काबुली चना-केवल ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के ऊंचे भाव होने से जब भी शिपमेंट मिल रहा है, निर्यात में काबुली चना जा रहा है। घरेलू मंडियों में ग्राहकी कमजोर होने से व्यापार अनुकूल नहीं है, लेकिन उत्पादक मंडियों से पड़ते के अभाव में माल आना बंद हो गया है, केवल स्टाक के माल बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में जो काबुली चना महाराष्ट्र का 67/72 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना बिक रहा है, इसमें दूर-दूर तक जोखिम नहीं है, आगे धैर्य की जरूरत है। चालू महीने ही 67 वाला 75 रुपए बन सकता है।
