New Delhi, 18 August (NNS): The prices of castor oil held reduced by Rs 50 to Rs 15150/15200 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14400 per quintal. The prices of castor contract August reduced by Rs 25 per quintal owing to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए घटकर15150/15200 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। अहमदाबाद में इसके भाव 14400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। यद्यपि सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अगस्त 25रु गिरावट का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more fluctuations

New Delhi, 18 August (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 03 lakh bags in the various markets of the country and the demand seems weak from the mills, due to this, the prices of mustard gained by Rs 25 to Rs 8150/8200 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8500 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the near future.

सरसों-ज़्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) देश की बि भिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग निकलने होने से सरसो के भाव 25 रुपए बढ़कर 8150/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8500 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व  मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रुपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: no possibility to decrease

New Delhi, 18 August (NNS): The prices of cottonseed cake slipped by Rs 150 to Rs 4350/4600 per quintal owing to the constant demand from the cattle feed manufactures and weak selling amid uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4800/4850 per quintal. The prices of cottonseed contract held strong at Rs 4800/4950 per quintal in the markets of Punjab. On seeing the supply and, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने तथा बिकवाली आने से बिनौला खल के भाव 150 रुपए घटकर 4350/4600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भटिंडा में इसके भाव 4800/4850 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4800/4950 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: will remain weak

New Delhi, 18 August (NNS): The buying of soybean has been started decreasing in the plants, due to this reason, here, in jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract gained by 45 per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 34 Ringgit per tonne respectively due to the strong speculative buying from the investors. The spot soybean prices will likely to remain strong during the near future.

सोयाबीन : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। नई फसल अच्छी आने की उम्मीद की वजह से प्लांटों की सोयाबीन में लिवाली घटने लगी है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 6800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। उधर, निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 45 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 34 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में सुस्ती जारी रह सकती है।