New Delhi, 18 August (NNS): In the International markets, the prices of silver declined by 50 cents to 6515 cents, due to this reason, the prices of spot silver dropped down by Rs 2000 to Rs 241500 per kg. The prices of silver contract September delivery showed soft trend due to the sluggish speculative buying. The prices of silver coin remained weak at Rs 2700/2800 per piece. On seeing the current situation, there is no possibility of more decrement in the prices during the coming days.

चांदी-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) विदेशों में चांदी के भाव 50 सेंट घटकर 6515 सेंट प्रति औंस रह जाने से चांदी हाजिर के भाव 2000 रूपए घटकर 241500 रुपए प्रति किलों रह गई। सटोरियों की लिवाली घटने से चांदी  सितम्बर वायदा में नरमी का रुख रहा। चांदी सिक्के के भाव 2700/2800 रुपए प्रति नग पर सुस्त रहे। वर्तमान हालत को देखते हुए भविष्य में इसमें  गिरावट की संभावना कम है।

Gold: no more fluctuations

New Delhi, 18 August (NNS): In the international markets, the prices of gold reduced from $4402  to $4390 per ounce due to the sluggish demand from the investors. Here, the prices of gold ascended by Rs 100 which pegged kilobar at Rs 158300 and standard at Rs 159100 per 10 gram respectively. Sovereign prices also being quoted up by Rs 15000 per 8 gram. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the current situation.

सोना-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की मांग सुस्त पड़ने से सोने के भाव 4402 से घटकर 4390 डॉलर प्रति औंस रह जाने के बावजूद रुपया कमजोर होने के कारण बिकवाली घटने से सोना 100 रुपए बढ़कर किलोबार 158300 तथा स्टैंडर्ड के भाव 159100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 15000 रूपये बोले गए। वर्तमान हालात को देखते भविष्य में इसमें ज्यादा  घटबढ़ की संभावना कम है।