New Delhi, 17 August (NNS): During the review week, the prices of soya oil slipped by Rs 100 Rs 15500 per quintal due to the constant selling from the stockists and lack of demand support. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14400 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the weak demand. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 100 रुपए घटकर 15500 रुपए प्रति क्विंटल   रह गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14400 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मांग घटने से मुंबई की मंडियो में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।

CPO: no downfall

New Delhi, 17 August (NNS): In the international markets, CPO prices went down by $10 to $1240 per tonne. In Kandla, its prices remained sluggish at Rs 11850 per quintal because of the constant selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract August and September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 10 डॉलर घटकर 1240 डॉलर प्रति टन होने एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में सीपीओ के भाव 11850 रुपए प्रति कुंतल सुस्त रहे। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अगस्त व सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more increment

New Delhi, 17 August (NNS): During the review week, the prices of mustard softened by Rs 25 to Rs 8125/8175 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 8475 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 25 रूपए मुलायम होकर 8125/8175 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। जयपुर में 8475 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: likely to remain stable

New Delhi, 17 August (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil remained firm at Rs 16850 per quintal owing to the weak selling from the mills and increased demand. In Haryana, it is being quoted at Rs 16700 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 17000 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं तेल मिलो की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 16850 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हरियाणा में इसके भाव 16700 रूपये प्रति क्विटंल रह गए। गंगानगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 17000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: no more increment

New Delhi, 17 August (NNS): The prices of cotton seed oil rose by Rs 100 to Rs 16400 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.

बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने बिनोला तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 16400 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4800/4900 रूपये प्रति कुंतल पर बोले गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: no possibility to increase

New Delhi, 17 August (NNS): During the previous week, in Jalgaon, the prices of soybean went down by Rs 250 to Rs 6900 per quintal due to the weak buying from the plants even after the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The chicago’s projection was in plus by 35 points and in KLCE, the active palm oil contract rose by 03 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors. The market sentiments may affect because of the expectations of good arrivals of domestic crop. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 250 रुपए मंदा होकर 6900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 35 प्वाइंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 3 रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की खबर मिली। देश में इस प्रमुख तिलहन की अच्छी फसल आने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।