New Delhi, 13 August (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg amid sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak sale even after the ongoing festival season. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चालू होने के बाद भी यहां काजू के उठाव में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने के बाद भी बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Coconut powder: will remain sluggish
New Delhi, 13 August (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak sale. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the recent increment in the prices of copra. The spot coconut powder seems weak during the coming days.
गोला बुरादा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोला बुरादा की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले में हाल ही में आई तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में सुस्ती छाई रह सकती है।
