New Delhi, 12 August (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 7000/8000 bags in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. Here, the trading activities reported to be weak, due to this, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices remained at Rs 20550 per quintal due to the sluggish trading activities. The prices gets support due to the limited buying from Bangladesh. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी ऊंझा में जीरे की करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां भी कामकाज सुस्त बना होने सें जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सुस्त कामकाज के कारण सक्रिय वायदा 20,550 रुपए के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। बंगलादेश की हल्की-फुल्की लिवाली से कीमतों को कुछ समर्थन मिल सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Nutmeg: will likely to remain weak

New Delhi, 12 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 735 per kg because of the expected problems in export. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect amid weak rainfall in kerela. The spot nutmeg prices will likely to remain weak during the near future.

जायफल : सुस्ती जारी रहने के आसार

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने तथा इस पर ईरान का दबदबा बना हुआ है। इसकी वजह से निर्यात में संभावित दिक्कत के परिणामस्वरूप यहां जायफल 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। केरल में वर्षा की मात्रा अब काफी कम रहने की जानकारी भी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती जारी रह सकती है।

Turmeric: held strong

New Delhi, 12 August (NNS): The offtake of turmeric reported to be strong after the increment in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis jumped by Rs 200 to Rs 18800 per quintal. Recently, the prices have gained by Rs 300 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained unchanged. The active contract prices declined by Rs 308 or 1.46 percent to Rs 20730 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूत बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी हल्दी का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए तेज होकर 18,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बनी होने से सक्रिय वायदा 308 रुपए या 1.46 प्रतिशत मंदा होकर 20,730 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 12 August (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish sale from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the Iran has full control over the Strait of Hormuz. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने और इस पर ईरान का दबदबा बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।

Coriander: will remain weak

New Delhi, 12 August (NNS): The rainfall reported to be high in the hadhoti area of Rajasthan, due to this reason, here, the arrivals of coriander went down to 100 bags in the baran mandi and the prices remained stable at the same level of the previous day.  The prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal due to the limited buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 98 or 0.63 to Rs 15572 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect.  The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में वर्षा होने की जानकारी मिली। इसकी वजह से क्षेत्र की बारां मंड़ी में धनिए की आवक घटकर नाममात्र को 100 बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 98 रुपए या 0.63 प्रतिशत मंदा होकर 15,572 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती का वातावरण बना रह सकता है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 12 August (NNS): Here, the prices of big cardamom remained stable at Rs 1650 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg.The average auction price reported to be around 1300/1800 per kg in the last auction which held on 6th August. The market sentiments may affect as the new crop will likely to arrive in the first fortnight of the next month and in the end of the current month. The spot black pepper prices will not likely to increase during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 6 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1800 रुपए रही थी। चालू महीने के अंत या अगले महीने के आरंभिक पखवाड़े में नई फसल शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आस नहीं है।