Soybean oil: no more fluctuations
New Delhi, 10 August (NNS): During the review week, the prices of soya oil remained weak at Rs 15600 per quintal due to the improved supply of imported oils amid ceasefire between Iran and America. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14450 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the weak demand. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस) अमेरिका व ईरान में पुन: युद्ध विराम हो जाने से विदेशी तेलों की आपूर्ति सुधरने की संभावना के कारण स्टाकिस्टों की बिकवाली गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 15600 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14450 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मांग घटने से मुंबई की मंडियो में इसके भाव14600रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।
CPO: no downfall
New Delhi, 10 August (NNS): In the international markets, CPO prices went down by $10 to $1240 per tonne. In Kandla, its prices remained sluggish at Rs 11850 per quintal because of the constant selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract August and September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 10 डॉलर घटकर 1240 डॉलर प्रति टन रह जाने एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में सीपीओ के भाव 11850 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से के एल सी में सीपीओ वायदा अगस्त व सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा।आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: no more increment
New Delhi, 10 August (NNS): During the review week, the prices of mustard rose by Rs 50 to Rs 8200/8250 per quintal at Lawrence Road because of the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 8500 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the coming days.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटना से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रूपए बढ़कर 8200/8250 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर में 8500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार 50/100 रूपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain stable
New Delhi, 10 August (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil gained by Rs 150 to Rs 17000 per quintal owing to the weak selling from the mills and increased demand. In Haryana, it is being quoted at Rs 16800 per quintal. In Jaipur Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up in the same ratio to Rs 17000 per quintal due to the increased selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं तेल मिलो की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 150 रूपए बढ़कर 17000 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 16800 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। जयपुर मंडी में बिकवाली बढ़कर सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 17000 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no increment
New Delhi, 10 August (NNS): The prices of cotton seed oil rose by Rs 50 to Rs 16300 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने बिनोला तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 16300 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4800/4900 रूपये प्रति कुंतलपर बोले गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no possibility to increase
New Delhi, 10 August (NNS): during the previous week, in Jalgaon, the prices of soybean went down by Rs 100 to Rs 7150 per quintal due to the weak buying from the plants at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The chicago’s projection was in plus by 60 points and in KLCE, the active palm oil contract rose by 50 Ringgig per tonne due to the increased buying from the investors. The market sentiments may affect because of the expectations of good arrivals of domestic crop. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन बढ़ने की संभावना नहीं है। बढ़ी कीमत पर प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। उधर, निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 60 प्वाइंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 50 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। घरेलू नई फसल अच्छी आने की उम्मीद का बाजार की धारणा पर असर हो सकता है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की आस नहीं है।
