New Delhi, 07 August (NNS): According to the received information, the Iran is planning to take 7 percent of tax from the ships which are passing through the Strait of Hormuz, due to this, the trading activities reported to be sluggish, due to this, here, the prices of nutmeg eased by Rs10 to Rs 735 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of improvement in the prices during the coming days.
जायफल : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। मिल रही रिपोर्ट्स पर यदि भरोसा किया जाए तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 7 प्रतिशत टैक्स वसूलने की योजना बना रहा है। यह टैक्स जाने और आने, दोनों, ओर से अलग-अलग वसूलने की सूचनाएं आ रही हैं। यही वजह है कि यहां व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने से जायफल 10 रुपए मंदा होकर 735 रुपए प्रति किलेाग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में भारी वर्षा के कारण आवक सामान्य से कमजोर होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Turmeric: possibility of break on uptrend
New Delhi, 07 August (NNS): Here, the price of turmeric erode gatha asitis went up by Rs 100 to Rs 19400 per quintal owing to the limited demand after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices slipped by Rs 200 per quintal. The active contract prices eased by Rs 344 or 1.60 percent to Rs 21202 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of temporary break in the prices of turmeric during the coming days.
हल्दी : बाजार लुढ़क गया
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी हल्दी में हल्की-फुल्की मांग देखी गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 1000 रुपए घटकर 18,200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 344 रुपए या 1.60 प्रतिशत मंदा होकर 21,202 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 07 August (NNS): There is an uncertainty in Strait of Hormuz as the America is warning again and again to open the strait but the Iran is planning to take 7 percent of tariff from the passing ships via Hormuz, due to this, here, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The import gets affected, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the near future.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। होर्मुज स्टेट को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। अमेरिका धमकी दे रहा है कि ईरान इसे जल्द से जल्द पूरी तरह से खोले जबकि ईरान इस स्ट्रेट से जाने वाले और आने वाले, दोनों ओर से, जहाजों पर 7-7 प्रतिशत टैक्स वसूलने की योजना बना रहा है। यही वजह है कि यहां व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।
Coriander: no possibility of downfall
New Delhi, 07 August (NNS): Today, the rainfall reported to be heavy in the Hadhoti area of Rajasthan amid ongoing monsoon season. The arrivals reported to be negligible in the baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 16600 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices gained by Rs 276 or 1.84 to Rs 15302 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will not likely to decrease during the coming days.
धनिया : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के कारण राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में आज तेज बारिश हुई। इस बारिश के कारण क्षेत्र की बारां मंड़ी में धनिए की आवक नगण्य रह गई जबकि नीलामी भी नहीें होने से कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 16,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 276 रुपए या 1.84 प्रतिशत तेज होकर 15,302 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 07 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut held stable at Rs 1650 per kg because of the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be slipped by Rs 1300/1800 per kg in the last auction which held on during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी नीलामी कीमत थोड़ी घटकर 1300/1800 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 07 August (NNS): There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha after the increment in the prices. The arrivals seems weak and the buying also reported to be sluggish, due to this, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 130 or 0.62 percent to Rs 20885 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not increase during the coming days.
जीरा : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में आसमान पर बादलों का डेरा होने और वर्षा नहीं होने के बाद भी जीरे की आवक घटकर करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली सुस्त पड़ने से वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.62 प्रतिशत मंदा होकर 20,885 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभािवत हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 07 August (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days. The prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the supply and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. There is no possibility of more downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
