New Delhi, 6 August (NNS):  The sale of cashew reported to be sluggish even after the ongoing monsoon season, as a result, here, the prices of cashew 180 no. held stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply from the producing areas amid ongoing monsoon season. The spot cashew prices will not likely to improve during the near future.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चल रहा है। इसकी बाद भी यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। मानसूनी वर्षा के कारण उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Coconut powder: no fear of downfall

New Delhi, 6 August (NNS): the sale of coconut powder reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days. As a result, the prices of Coconut powder remained stable at Rs 7300 Per25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing sawan month and recent increment in the prices of copra. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले की कीमत में हाल ही में आई तेजी तथा सावन का महीना चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने की आशंका नहीं है।