New Delhi, 05 August (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 38500 per quintal due to the improved sale after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect because of the constant rainfall in the producing areas. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चालू है। इसकी वजह से यहां गोले की बिक्री में सुधार हुआ। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में एक हजार रुपए तेज होकर 38,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में हो रही बारिश से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cashew: will remain weak

New Delhi, 05 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 880 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the constant rainfall in the producing areas and affected supply. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 880 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में बारिश चालू होने और इसकी वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 05 August (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 1010 per kg due to the improved sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect due to the increment in the booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी की बिक्री में सुधार देखा गया। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए सुधरकर 1010 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग रेट में वृद्धि होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।