New Delhi, 04 August (NNS): The prices of castor oil held strengthened at Rs 15200/15250 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased industrial demand. In Gujarat, its prices also quoting at Rs 14400 per quintal. The prices of castor contract August delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने  एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव  बढ़कर 15200/15250 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। गुजरात में इसके भाव 14400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। यद्यपि सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अगस्त में तेजी का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम  है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 04 August (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 2.25 lakh bags in the various markets of the country and the demand showed uptrend from the mills, due to this, the prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 8200/8250 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8450 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.25 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग निकलने से सरसो के भाव 50 रुपए बढ़कर 8200/8250 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8450 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व  मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घटबढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Soybean: no fear of downfall

New Delhi, 04 August (NNS): The sale of soybean seems weak after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of soybean remained stable at Rs 7250 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract gained by 41cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 63 Ringgit per tonne respectively due to the increased buying from the investors, due to this reason, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी सोयाबीन की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 7250 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। चीन की अच्छी खरीद के समाचारों के बाद निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 41 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 63 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Cottonseed cake: no downfall

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of cottonseed cake went up by Rs 50 to Rs 4350/4750 per quintal owing to the constant demand from the cattle feed manufactures and weak selling amid uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4750/4850 per quintal. The prices of cottonseed contract also ruling at Rs 4750/4900 per quintal in the markets of Punjab. However, the prices of cottonseed cake contract showed soft trend due to the weak speculative buying. On seeing the supply and, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) बिनौला में तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली कमज़ोर होन एवं पशु आहार वालों की मांग से बिनौला खल के भाव 50 रूपए बढ़कर 4350/4750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। भटिंडा में इसके भाव 4750/4850 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4750/4900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से बिनौला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें  गिरावट की उम्मीद कम है।