New Delhi, 04 August (NNS): The sale of cashew seems weak, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply amid good rainfall in Kerela. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी काजू की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। केरल में हो रही अच्छी वर्षा से आपूर्ति बाधित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त बना रह सकता है।

Coconut powder: no fear of downfall

New Delhi, 04 August (NNS): The shrawan month has been started, after this, here, the sale of coconut powder seems weak, as a result, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the sluggish trading activities. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चालू होने के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं है।