New Delhi, 03 August (NNS): The new crop of moth has already been arrived before 10 months and the sowing has also been delayed by 15 days due to the late rainfall. There is a shortage of old stock in all the markets and the big companies are purchasing the stock from the markets of Rajasthan, due to this, the prices have been ruling at the higher level, due to this, the average quality stock also being quoted at Rs 7000 per quintal owing to the weak supply and it may reach to Rs 7500 per quintal due to the shortage of the stock.

मोठ-7000 पार हुई

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) मोठ की फसल आए 10 महीने हो चुके है तथा बरसात देर से होने से बिजाई में 15 दिन विलंब हुआ है, पुराना स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा भुजिया नमकीन बनाने वाली बड़ी कंपनियां राजस्थान की मंडियों से माल खरीद रही है, जिससे वहां से पड़ते नहीं लगने से यहां आपूर्ति घटते ही 7000 रुपए एवरेज माल के भाव बोलने लगे हैं तथा भविष्य में शॉर्टेज में 7500 रुपए दिल्ली बिक जाएगी।

Wheat: no trade of more downfall

New Delhi, 03 August (NNS): The production of wheat reported to be high in the country and the old stock of wheat has been lying in both the governmental and non-governmental godowns, despite this, both the domestic and export demand seems constant, due to this, the prices of wheat gained by Rs 50/60 per quintal and it may increase in future until the government will sell the stock in the open markets. However, the government has crossed the procurement target before the time limit. The demand of wheat has been increasing from the mills, due to this, wheat prices remained at Rs 2860/2870 per quintal. Notably, the prices of wheat went up by Rs 150 per quintal during the last 15/20 days and there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

गेहूं-मंदे का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इन सबके बावजूद भी घरेलू एवं निर्यात मांग चलने से बाजार एक सप्ताह में 50-60 रुपए बढ़ गया तथा आगे-अभी और तेजी लग रही है, जब तक सरकार खुले बाजार में टेंडर द्वारा गेहूं नहीं बचेगी। हालांकि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद लक्ष्य, समय से पूर्व पार कर दिया गया था। मिलों की मांग  निकलने से गेहूं के भाव 2860/2870 रुपए प्रति कुंतल पर तेजी लिए बंद हुए। गौरतलब है कि लगभग 15-20 दिन के अंतराल इसमें 150 रुपए प्रति कुंतल की उछाल आ गए हैं, आगे निकट में भी तेजी दिखाई दे रही है।

Fine rice : market may increase again

New Delhi, 03 August (NNS): The prices of fine rice rose by Rs 200/300 per quintal due to the improved export and domestic deals of basmati rice. Rice steam 1401 also ruling Rs 9300/9400 per quintal. There is a lack of rice and paddy stock in all the markets and  the supply of paddy has already been over in the markets of Haryana, Punjab, Rajasthan, UP and Uttaranchal, but the supply of sathi paddy reported to be around 1.5 lakh bags during the last 5/6 days. Apart from this, there are tensions between the Strait of Hormuz, due to this, the exporters are doing less deals as comparatively, due to this reason, the market has been increasing constantly and there is no possibility of more downfall in the prices after the over the old paddy, but the prices of rice may increase from here. The exporters are trading the stock of rice sela 1509 and 1401 at the lower level from Tarawadi and Karnal during the last two days.

बारीक चावल-बाजार फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह घरेलू एवं निर्यात सौदे बासमती चावल में सुधरने से 200/300 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। चावल 1401 स्टीम 9300/9400 रुपए पर पहुंच गया है। बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा हरियाणा पंजाब राजस्थान यूपी उत्तरांचल सभी मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, लेकिन साठी धान की आपूर्ति 5-6 दिनों के अंतराल डेढ़ लाख बोरी यूपी की मंडियो में हो गई है। इसके अलावा हुर्मुज फिर से तनावग्रस्त हो जाने से निर्यातक सौदे कम कर रहे हैं, इस वजह से बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है, पुराने धान समाप्त हो जाने से घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि यहां से चावल और तेज हो सकता है। तरावड़ी एवं करनाल के दो दिनों के घटे भावों में निर्यातकों ने 1509 सेला तथा 1401 स्टीम का व्यापार किया है।

Maize: prices may increase by Rs 50 per quintal

New Delhi, 03 August (NNS): The arrivals of maize have already been over in Begusarai, Mansi, Jamalpur, Gugdi, Darbhanga, Gulab bagh and purnia.  The supply of maize has seems constant in kasganj, Unjhani, Kannauj and Etah line of UP, but the buying of rackers reported to be continuous and the stored stock has been selling out at the higher level during the last one week, due to this, its prices went up by Rs 28/30 per quintal during the last 2/3 days. In UP, the traders are demanding the stock at Rs 2150/2160 per quintal at the rack points, but the availability of the stock reported to be weak. The reality is that the prices of maize jumped by Rs 100 per quintal from the lower level during the last one month and it may increase by Rs 50/75 per quintal. This year, the consumption of maize will likely to be high in the ethanol companies at the higher level.

मक्की-50 रुपए और बढ़ेगी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी जमालपुर गुगड़ी दरभंगा गुलाब बाग पूर्णिया आदि उत्पादक मंडियों में मक्की की आवक समाप्त हो गई है, यूपी के कासगंज उझानी कन्नौज एटा लाइन में मक्की की आपूर्ति हो रही है, लेकिन रैक वालों की लिवाली तेजी आ गई है, एक सप्ताह में बढ़े भाव में स्टॉक के माल निकलने से 2-3 दिन के अंतराल 28/30 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी लिए व्यापार होने की खबर है। यूपी में रैक पॉइंट पर बढ़ाकर 2150/2160 रुपए में माल मांगने लगे हैं, लेकिन उपलब्धि नहीं हो रही है। वास्तविकता यह है कि पिछले एक माह में नीचे के भाव से 100 रुपए प्रति क्विंटल तेजी आ गई है तथा आगे 50/75 रुपए की फिर तेजी लग रही है। इस बार चावल के ऊंचे भाव होने से मक्की की खपत एथेनॉल कंपनी में भी ज्यादा रहेगी।

Millet: will increase from the current level

New Delhi, 03 August (NNS): The new crop of millet has been started arriving in the markets from Raya, Mathura, Jaya and Agra line during the last one month. This year, the farmers have sown less amount of stock, due to this reason, there is a lack of arrival pressure in the markets and most of the stock has been selling out in the foodgrains. However, its new crop has been started arriving from October, but its prices have not showed long uptrend because the prices of maize have been ruling at the lower level. It is expected that the prices may increase by Rs 100 per quintal after some day and the prices may not decrease in the near future. In Mauli and Barwala reach, the millet of UP and Rajasthan  is being traded between Rs 2200/2280 per quintal during the coming days.

बाजरा-वर्तमान भाव में बढ़ेगा

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) बाजरे की  है, हाथरस राया मथुरा जाया आगरा लाइन की फसल पिछले महीने से चल रही है। किसानों द्वारा इस बार बिजाई कम किया था, जिस कारण मंडियों में इस बार प्रेशर नहीं है, अधिकतर माल लोकल खाद्यान्न में जा रहा है। हालांकि अक्टूबर से इसकी फसल आ रही है, लेकिन लंबी तेजी इसलिए नहीं आई है, क्योंकि मकई के बाजार काफी नीचे रहे हैं। कुछ दिन ठहरकर बाजरे में भी 100 रुपए की बढ़त लग रही है तथा अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2200/2280 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है।

Masoor: no risk at the lower level

New Delhi, 03 August (NNS):This year, the production of masoor reported to be weak, but the stock of Canada has been selling at the lower level, due to this, the prices have not showed more uptrend. The prices of masoor rose by Rs 100 per quintal during the last week and now, the prices may increase by Rs 100 per quintal. Now, the prices of masoor 2.5 percent conditioned was selling at Rs 6800 per quintal, after this, today, the market showed strong trend, but there is no risk in the trade at the current level. Apart from this, the production of small masoor remained at one fourth. Therefore, the price of raw stock may decrease by Rs 80/85 per kg during the coming days.

मसूर-घटे भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) मसूर का उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं टिक पा रही है। पिछले सप्ताह के अंतराल 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार हुआ है तथा अभी आगे चलकर 100 रुपए बाजार और बढ़ सकते हैं। इस समय ढाई किलो कंडीशन का माल 6800 रुपए नीचे में बिककर आज खुलते बाजार कुछ मजबूत बोलने लगे है, लेकिन अब रिस्क नहीं है। इसके अलावा छोटी मसूर का उत्पादन एक चौथाई रह गया है। अत: जल्दी 80/85 रुपए प्रति किलो को कच्चा माल घटने की गुंजाइश नहीं है।

Urad: prices may increase by Rs 105

New Delhi, 03 August (NNS): There is a lack of rupee in the markets during the previous week, due to this, both the local and upcountry demand of dal dhoya and chilka seems unfavourable, despite all this, there is a shortage of stock in Chennai and the stock of urad is being available at the higher level while doing the spot shipments, due to this, the prices of SQ quality fell down by Rs 125 to Rs 9800 per quintal. Today, the stock is being available at the higher level while importing the stock from Chennai. The containers of previous days have already been sold out during the previous days and some containers will likely to unload, but the prices have been ruling at the higher level, due to this, the market showed increment and its prices may gain by Rs 300 per quintal during the near future. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The stock of urad FAQ also selling at Rs 9300 per quintal. Apart from this, no new crop will likely to arrive in the near future.

उड़द-करेक्शन के बाद 105 रुपए संभव

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल धोया एवं छिलका की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं थी, इन सब के बावजूद भी चेन्नई में ज्यादा माल नहीं है तथा हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने पर उड़द यहां आकर काफी महंगी पड़ रही है, इसलिए 125 रुपए टूटकर 9800 रुपए एसक्यू क्वालिटी रह गया है। आज की तारीख में चेन्नई से माल मंगाने पर ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। पिछले दिनों के आए कंटेनर एक बिक गए हैं तथा कुछ और उतरने वाले हैं, लेकिन ऊंचे पड़ते थे, इसलिए बाजार बढ़ा हुआ है, इसमें आगे चलकर 300 रुपए की और तेजी आ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में खुलकर व्यापार करना चाहिए। उड़द एफ ए क्यू 9300 रुपए बिक रही है। इसके अलावा और कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है।

Moong: will remain high amid constant export

New Delhi, 03 August (NNS): The sowing of moong reported to be good in Rajasthan, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh due to the good rainfall . The arrivals of kharif crop of moong also reported to be good in UP, Bihar, Jharkhand and MP, despite all this, the export demand of moong seems intermittent form china, due to this, the superior quality stock has been selling out rapidly in the markets. Here, the best quality stock also quoting at Rs 8000/8100 per quintal. The inferior tender quality stock also selling between Rs 6300/7000 per quintal, whereas, the new stock of MP, UP, Jharkhand and MP also ruling at Rs 7200/7800 per quintal.  The prices may not show more downfall on seeing the export and domestic consumption.

मूंग-निर्यात से तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मूंग की बिजाई अच्छी बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश में अच्छी हुई है। गर्मी वाली मूंग भी यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश में बढ़िया आई है, इन सब के बावजूद भी चीन की निरंतर रुक रुक कर निर्यात मांग बनी रहने से बढ़िया माल मंडियों में आकर बिकता जा रहा है। यहां बढ़िया 8000/8100 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। हल्के माल टेंडर वाले 6300/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं, जबकि यूपी झारखंड मध्य प्रदेश के नए माल 7200/7800 रुपए के बीच बिक रहे हैं। आगे भी घरेलू और निर्यात खपत को देखते हुए ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है।

Tur: profitable from here

New Delhi, 03 August (NNS): There is a lack of arrival pressure of tur in  the markets including Mumbai, Chennai, Kanpur, Neemach, Katni along with Delhi along with the weak production. Both the kharif and rabi crop has been gone for the storage, due to this reason, the prices of tur rose from Rs 8250 to Rs 8100 per quintal during the last week which was quoting at Rs 8150 per quintal. Today, here, its prices rose by Rs 200 per quintal while doing the spot shipments from Rangoon, due to this, the market may jump after the increment in the demand. Now, the sale of its dal seems unfavourable. The prices of potato improved by Rs 3/3.5 on Rs 50 per kg.  The small potato also improved by Rs 4 in Ghaziabad and Shahdra and the green vegetables are available at the normal rates. On seeing this, the prices of both tur and dal may increase, but the prices may show long uptrend after some time.

तुवर-यहां से लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) तुवर का उत्पादन कम होने से मुंबई चेन्नई कानपुर नीमच कटनी दिल्ली सहित किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। खरीफ एवं रबी दोनों ही सीजन की तुवर आकर, स्टॉक में जा चुकी है। यही कारण है कि यहां बाजार गत सप्ताह में 8250 से बढ़कर 8100 रुपए प्रति कुंतल रह गए थे, जो आज 8150 रुपए बोलने लगे हैं। आज की तारीख में रंगून से हाजिर शिपमेंट के सौदे करने पर यहां आकर 200 रुपए ऊंचा पड़ रहा है, इसलिए थोड़ी सी ग्राहकी निकलते ही बाजार उछल जाने की संभावना है। अभी दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। आलू अधिकतर कॉलोनी में 50 रुपए का 3-3.5 किलो मिल रहा है, गाजियाबाद शाहदरा में छोटा आलू 4 किलो भी मिल रहा है, हरी सब्जियां नॉर्मल भाव में मिल रही हैं। इसे देखते हुए बाजार तुवर व दाल में तेजी तो आएगी, लेकिन लंबी तेजी में थोड़ा समय लगेगा।

Gram desi: no risk in the procurement

New Delhi, 03 August (NNS): The demand of gram desi seems unfavourable from the mills and the trade of stock has already been over and the new stock has been selling out constantly in the markets, due to this, the prices have not showed expected uptrend. The supply of gram Rajasthan showed downfall, due to this, its prices rose by Rs 125 to Rs 6325 per quintal during the last one week. This year, both the quality and the quantity reported to be unfavourable. The gram of best quality has not been available to the mills and the new deals of Australia seems weak in spot because there, its prices gained by $40 to $670 per tonne. There,  the sowing reported to be weak as the farmers faced a huge loss during the previous year. The supply of gram desi showed downfall in all the states of MP, Maharashtr, Andhra Pradesh and rajasthan, in these circumstances, the trade of gram desi will be profitable during the near future.

देसी चना-खरीद में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है तथा तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले काफी समय राजस्थानी माल की आपूर्ति घट जाने से 125 रुपए बढ़कर एक सप्ताह के अंतराल बाजार 6325 प्रति कुंतल के आसपास हो गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के  हाजिर में कम हो रहे हैं, क्योंकि वहां 40 डॉलर बढ़कर 670 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। वहां बिजाई भी इस बार घटने की खबरें आ रही हैं, क्योंकि वहां पर किसानों को बीते सीजन में लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

Rajma chitra: possibility to increase from here

New Delhi, 03 August (NNS): The stock of rajma chitra has already been sold out in the cold storages of Barsi and Beed line and the trade reported to be weak in the markets and the traders are doing profit taking selling, due to this, its prices eased by Rs 4/5 per kg in the current week. In china, its prices have been ruling at $1100/1150 per tonne, due to which, there, the import prices have been ruling at the higher level. The stock which was unloaded during the previous month has already been sold out in the markets despite its inferior quality. On the other hand, the stock has been lying to the prickers which has been selling out in the packing. Here, it is ruling around Rs 100/104 per kg as per the quality and the best quality stock also quoting at Rs 105 per kg. Apart from this, the stock of China also selling between Rs 114/116 per kg. Therefore, the market will be profitable after the stability in Indian Brazil at the current level. The stock of china will sell at its own prices because the new crop will likely to arrive after a long time.

राजमां चित्रा-यहां से फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा बारसी एवं बीड लाइन का कोल्ड स्टोरों में लगभग निबट चुका है, मंडियों में व्यापार कम होने एवं मुनाफा वसूली बिकवाली से बाजार चालू सप्ताह में 4/5 रुपए घट गया है। चीन में 1100-1150 डॉलर प्रति टन भाव चल रहे हैं, जिससे वहां का आयात काफी महंगा हो गया है, जो माल पिछले महीने के उतरे हुए हैं, वह भी कारोबारी हल्का के बावजूद निपट चुका है । दूसरी ओर इंडियन ब्राज़ील चुगाई वालों के पास मजबूत हाथों में पड़ा हुआ है, जो पैकिंग में बिक रहा है। यहां क्वालिटी के अनुसार 100/104 रुपए प्रति किलो के बीच व्यापार हो रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड कच्चा माल 105 रुभी बोल रहे हैं। चीन 114/116 रुपए बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में इंडियन ब्राजील में थोड़ा ठहरने के बाद बाजार और लाभ दे जाएगा, चीन के माल भी अपने भाव पर बिकेंगे, क्योंकि नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है।

Gram kabuli: prices may increase gradually

New Delhi, 03 August (NNS): The old stock of gram kabuli has been lying in the cold storages, despite all this, the prices have been ruling at the higher level, due to this, thereis no possibility of more downfall in the prices. Now, the medium quality stock of Maharashtra also selling at Rs 6700/7200 per quintal. The best quality selected stock also ruling at Rs 90/100 per kg and the stock of small seeds also selling at Rs 60/62 per kg. These prices reported to be at the bottom level. Its trade will be profitable at the current level during the coming days.

काबुली चना-धीरे-धीरे और तेजी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि काबुली चने का पुराना स्टाक कोल्ड स्टोरों में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। इस समय महाराष्ट्र का मीडियम माल 6700/7200 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है, बढ़िया मोटे सिलेक्टेड माल भी 90 से 100 रुपए के बीच बिक रहे हैं, ज्यादा छोटे दाने के माल 60-62 रुपए बिक रहे हैं। यह सब भाव बॉटम वाले हैं। आगे इसमें भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है।

Guar: no downfall

New Delhi, 03 August (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar improved by Rs 50 to Rs 6150/6200 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 6100/6150 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract August delivery showed uptrend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये बढ़कर 6150/6200 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6100/6150 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसी डीईएक्स में ग्वार वायदा अगस्त डिलीवरी में तेज़ी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमे मंदे की संभावना कम है।