New Delhi, 03 August (NNS): In the international market, CPO prices went down by $15 to $1235 per tonne. In Kandla, its prices went up by Rs 50 to Rs 11850 per quintal because of the weak selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract August and September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 15 डॉलर घटकर 1235 डॉलर प्रति टन रह जाने के बावजूद एवं आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 50 रूपये बढ़कर 11850 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अगस्त व सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean oil: no possibility to decrease
New Delhi, 03 August (NNS): During the review week, the prices of soya oil slipped by Rs 150 to Rs 15600 per quintal due to the improved supply from the imported oil amid ceasefire between Iran and America. In Kandla, it’s prices also reduced by Rs 150 to Rs 14300 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the weak demand. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) अमेरिका व ईरान में पुन: युद्ध विराम हो जाने से विदेशी तेलों की आपूर्ति सुधरने की संभावना के कारण स्टाकिस्टों की बिकवाली गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 150 रूपए घटकर 15600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 150 रूपये घटकर 14300 रुपये प्रति कुंतल हो गए। मांग घटने से मुंबई की मंडियो में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Mustard: no more increment
New Delhi, 03 August (NNS): During the review week, the prices of mustard rose by Rs 100 to Rs 8150/8200 per quintal at Lawrence Road because of the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 8450 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the coming days.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटना से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रूपए बढ़कर 8150/8200 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर में 8450 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार 50/100 रूपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain stable
New Delhi, 03 August (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil gained by Rs 250 to Rs 16850 per quintal owing to the weak selling from the mills and increased demand. In Haryana, it is being quoted at Rs 16700 per quintal. In Jaipur Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also slipped in the same ratio to Rs 16900 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं तेल मिलो की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 250 रूपए बढ़कर 16850 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 16700 रूपये प्रति क्विटंल रह गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 16900 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no more increment
New Delhi, 03 August (NNS):The prices of cotton seed oil gained by Rs 100 to Rs 16250 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also being quoted at Rs 4750/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने बिनोला तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 16250 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4750/4900 रूपये प्रति कुंतल पर बोले गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no possibility to increase
New Delhi, 03 August (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 7250 per quintal due to the sluggish buying from the plants even after the lower level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection is in minus by 06 points and in KLCE, the active palm oil contract also declined by 14 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will not likely to increase during the coming one or two days.
सोयाबीन : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 7250 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली घटने से शिकागो का प्रोजेक्शन 6 प्वाइंट माइनस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 14 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
