New Delhi, 03 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the constant import from Sri Lanka. The spot black pepper prices will not likely to increase during the coming days.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। श्रीलंका से हो रहे आयात से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 03 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. rose by Rs 500 to Rs 24200 per quintal because of the increased buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The market sentiments may affect due to the tensions of new crop. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।
Turmeric: fear of profit taking
New Delhi, 03 August (NNS): There is a fear of profit taking selling from the stockists. During the review week, the prices of turmeric Erode gatha asitis jumped by Rs 1500 to Rs 20000 per quintal due to the increased buying from the stockists. Recently, the prices have gained by Rs 500 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 782 or 3.63 percent to Rs 22354 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a fear of increased profit taking selling from the stockists during the coming one or two days.
हल्दी : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 1500 रुपए उछलकर 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 782 रुपए या 3.63 प्रतिशत उछलकर 22,354 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 03 August (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the closure of Strait of Hormuz. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने और इसकी वजह से आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Coriander: held strong
New Delhi, 03 August (NNS): The prices of coriander Badami rose by Rs 200 to Rs 16700 per quintal due to the limited buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 222 or 1.42 to Rs 15850 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.
धनिया : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में मजबूती जारी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए बढ़कर 16,700 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 222 रुपए या 1.42 प्रतिशत तेज होकर 15,850 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Cumin: remain sluggish
New Delhi, 03 August (NNS): Here, cumin prices slipped by Rs 200 to Rs 22800 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals of cumin reported to be around 9000/10000 bags in Unjha and the prices gained by Rs 40/50 per 20 kg. The active contact prices gained by Rs 335 or 1.60 to Rs 21260 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में सुस्ती बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 22,800 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 335 रुपए या 1.60 प्रतिशत तेज होकर 21,260 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 03 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut gained by Rs 30 to Rs 1670 per kg because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1825 per kg in the last auction which held on 30th July, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए मंदी होकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 30 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1825 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभािवत हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
