New Delhi, 31 July (NNS): Here, the price of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 19000 per quintal owing to the all-round buying stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices rose by Rs 498 or 2.39 percent to Rs 21354 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। हल्दी में यहां स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली निकल आई। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज इट इज हल्दी 900 रुपए उछलकर 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत 200-300 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 498 रुपए या 2.39 प्रतिशत तेज होकर 21,354 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Nutmeg: no possibility of improvement

New Delhi, 31 July (NNS): The war has been started again between Iran and America, due to this, the Iran has full control over the Strait of Hormuz, in this situation, there is a lack of demand from the exporters. As a result, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. Here also, the prices of nutmeg remained stable at Rs 745 per kg amid weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. There is no possibility of improvement in the prices during the coming days.

जायफल : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं, होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह से ईरान का दबदबा बना हुआ है। इसकी वजह से निर्यातकों की जायफल में मांग का अभाव बना हुआ है। इसके फलस्वरूप कोच्चि में जायफल की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। निर्यातकों की मांग के अभाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Poppy seeds: no downfall

New Delhi, 31 July (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The import gets affected as the Strait of Hormuz has been controlled by the Iran. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध चल रहा है। होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह से ईरान का दबदबा बना हुआ है। इससे आयात में दिक्कत आने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander:  no possibility to increase

New Delhi, 31 July (NNS): There were around 250 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan due to the limited selling of farmers. The arrival seems weak, after this, there, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander Badami remained firm at Rs 16400 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices declined by Rs 16 or 0.10 to Rs 15800 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming days.

धनिया : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। किसानों की बिकवाली सीमित बनी होने के कारण राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की करीब 250 बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक सामान्य से काफी नीची होने के बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा मामूली 16 रुपए या 0.10 प्रतिशत नरम होकर 15,800 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की आस नहीं है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 31 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 30 to Rs 1670 per kg because of the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1825 per kg in the last auction which held on 30th July, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलाायची के उठाव में और कमी दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए मंदी होकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 30 जुलाई को हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1825 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 31 July (NNS): There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive. The arrivals of seems weak, after this, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 105 or 0.50 percent to Rs 20890 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not increase during the coming days.

जीरा : सुधरने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की 7-8 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.50 प्रतिशत मंदा होकर 20,890 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुधरने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Fenugreek:  will remain weak

New Delhi, 31 July (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the soft trend during the previous days. The prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

मेथीदाना : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई नरमी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। मानसूनी वर्षा सामान्य से कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुस्ती छाई रह सकती है।