New Delhi, 28 July (NNS): The arrivals pressure of maize showed downfall, due to this reason, recently, maize prices fell down by Rs 100 to Rs 2150/2200 per quintal at the rack points of Khagadiya, Begusarai, Gulab bagh line. Now, the big companies started doing competitive buying in the markets of UP, on seeing this, the prices of maize may increase in the near future. The production of maize fell down to 6/7 lakh metric tonnes during the current season. In Bihar, the production of maize reported to be around 90 lakh metric tonnes during the previous year which is almost 82/83 lakh metric tonnes in the current year. In Haryana and Punjab reach, it is being quoted up by Rs 50/75 per quintal and the procurement will be profitable in these prices.
मक्की- माल का दबाव घटा
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) बिहार में मक्की की आवक काफी घट गई है, जिससे हाल ही में 100 रुपए घटकर 2150/2200 रुपए प्रति क्विटल खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग लाइन में भाव रैक पॉइंट पर हो गए हैं। अब बड़ी कंपनियां यूपी की मंडियों में प्रतिस्पर्धात्मक खरीद करने लगी हैं, इसे देखते हुए और तेजी की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है। चालू सीजन में मक्की का उत्पादन 6-7 लाख मीट्रिक टन घटना की संभावना बन गई है। गत वर्ष मक्की का उत्पादन बिहार में 90 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ था, जो इस बार 82-83 लाख मीट्रिक टन से नीचे रह जाने का अनुमान आ रहा है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 50/75 रुपए बाजार बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, आगे इन भावों में खरीद करने पर लाभ मिलने की संभावना है।
Wheat: lack of arrival pressure in the markets
New Delhi, 28 July (NNS): The supply of wheat sh owed downfall in the markets, due to this reason, the prices of wheat for mill quality gained by Rs 70 to Rs 2850/2860 per quitnal during the last one week. After this, its pries improved by Rs 30/40 per quintal due to the profit taking selling during the last two days. The stock has been sold out in both the governmental and non-governmental godowns. The gross production of wheat reached to around 1202 lakh metric tonnes, but the prices showed uptrend due to the competitive buying from the flour mills and selling out of the stock to the Southern parts of the country, but the stock should have to be available in these prices.
गेहूं- मंडियों में प्रेशर घटा
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति मंडियों में घट गई है, जिस कारण यहां एक सप्ताह में गेहूं मिल क्वालिटी 70 रुपए और बढ़कर 2850/2860 रुपए प्रति कुंतल गया था। उसके बाद पिछले दो दिनों के अंतराल मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से 30/40 रुपए निकल गए हैं। पिछले माह तक सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं जा चुका है। सरकारी खरीद, लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। सकल उत्पादन 1202 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है, लेकिन साउथ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए माल जाने एवं रोलर फ्लोर मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली से तेजी आ चुकी है, लेकिन इन भावों में माल बेचना चाहिए।
Fine rice: will remain high
New Delhi, 28 July (NNS): The exporters are constantly buying the stock of fine rice, but the stock has not been available at the current rates, due to this, the market remained stable at the same level. Here, the prices of rice sela 1718 rose by Rs 200/300 to Rs 8700/8800 per quintal. Rice sela 1509 also quoting at Rs 8200/8400 per quintal. The prices of sathi paddy also ruling at Rs 7800/7900 per quintal. Recently, its prices jumpedby Rs 100/200 per quintal because the exporters have purchased the stock. On the other hand, the supply of paddy has already been over in the markets. The stored stock of paddy also quoted up by Rs 100/150 per quintal, due to this reason, the milling prices seems high to the mills. Therefore, the market may increase in the near future. Here, the export demand of bold rice reported to be good, but the prices gained by Rs 50/60 per quintal despite the selling of rice stock at the lower level.
बारीक चावल-आगे तेजी कायम
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली चल रही है, लेकिन माल नहीं मिलने से अकड़ बरकरार हैं। यहां 200/300 रुपए और बढ़कर चावल 1718 सेला 8700/8800 रुपए बिक गया है, चावल 1509 सेला के भाव भी 8200/8400 रुपए तक बोलने लगे हैं। साठी के भाव 7800/7900 हो गए हैं। हाल ही में 100/200 रुपए बाजार ऊपर हो गए हैं, क्योंकि निर्यातकों द्वारा लिवाली खरीद की जा रही है। दूसरी ओर मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, स्टाक के धान हाल ही में 100/150 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर बोलने लगे हैं, जिस कारण राइस मिलों में मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो गया है। अत: बाजार अभी और बढ़ सकता है। इधर मोटे चावल में निर्यात मांग बढ़िया चल रही है, लेकिन हेरा फेरी का चावल सस्ते भाव में बिकने के बावजूद 50/60 रुपए बढ़ गए हैं।
Millet: may not show more downfall
New Delhi, 28 July (NNS): The prices of millet remained stable at the same level, but the stored stock went down by 37 percent in the markets as compared to the same period of the previous year, due to this reason, the prices may increase in future. We believe that the trade gets affected due to the constant downfall in the prices for some days, but it is being traded at Rs 2100/2125 per quintal and no new crop will likely to arrive in the near future.
बाजरा- अभी नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) बाजरे में ठहराव बना हुआ है, लेकिन मंडियों में स्टाक इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत कम है, जिस कारण देर सवेर अच्छी तेजी मिलने की संभावना है। हम मानते हैं कि कुछ दिन अभी मक्की मंदी रहने से इसका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन 2100/2125 रुपए प्रति क्विंटल की मंडियां भरपूर लाभ दे जाएगी, क्योंकि निकट में कोई बाजरा आने वाला नहीं है।
Masoor: no more downfall from here
New Delhi, 28 July (NNS): The masoor crop has already been over in the Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal, Beenganj and Ashok nagar line. Now, the stock of Canada have been ruling at the higher level. The dollar showed strong trend against the Indian rupee, but there, the prices showed uptrend, due to this reason, in Bilti, its prices went down by Rs 100 to Rs 6750/6800 per quintal. The arrivals of the stock reported to be weak in the markets and the stock of Canada have been ruling at the higher level and also a shortage of desi stock in the pipeline, on seeing this, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
मसूर-यहां मंदा बिल्कुल नहीं
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) मसूर की फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोकनगर लाइन में आकर निपट चुकी है। अब कनाडा के माल भी महंगे आ रहे हैं। डॉलर कुछ मजबूत हुआ है, लेकिन वहां भाव बढ़ गए हैं। जिस कारण बिल्टी में मसूर सौ रुपए और घटकर 6780/6800 रुपए प्रति कुंतल रह गई। मंडियों में आवक टूट गई है, कनाडा के पड़ता काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में देसी माल नहीं है, इसे देखते हुए इसमें अब मंदा बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है।
Urad: will be the shortage of stock in the markets
New Delhi, 28 July (NNS): The import prices of urad have been ruling at the higher level. Here, the market of urad gained by Rs 25/40 which stood FAQ at Rs 9375 and SQ at Rs 9825 per quintal respectively due to the shortage of stock in the mills. The sowing of urad seems weak in UP, MP and Maharashtra during the near future because of the delay in monsoon. The water is being available at the higher level due to the increased prices of diesel. On the other hand, the upcountry demand of dal dhoya and chilka showed uptrend, in these circumstances, the prices may increase during the near future.
उड़द-बाजार में माल की कमी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया है, इधर दाल मिलों में माल काफी कम होने से बाजार नीचे के भाव से 25/50 रुपए बढ़ कर उड़द एफ ए क्यू 9375 एवं एसक्यू के 9825 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। निकट में यूपी एमपी महाराष्ट्र में उड़द बिजाई कम हुई है, क्योंकि मानसून लेट हो गया है। किसानों को पानी की कीमत, महंगे डीजल के चलते बढ़ गई है, जिससे सिंचाई महंगी से गर्मी वाली कम आई है। दूसरी ओर दाल धोया एवं छिलका की चालानी मांग काफी बढ़ गई है, इन परिस्थितियों में ठहरकर बाजार आगे फिर बढ़ जाएगा।
Moong: downfall in the demand of China
New Delhi, 28 July (NNS): The crop of moong reported to be constant in all the producing states like UP, Bihar, MP and Jharkhand. Now, the prices seem favourable in the mills of Rai and Kundali. Whereas, it is being traded at Rs 7000/7800 per quintal as per the quality. The reality is that the China is purchasing best quality stock, but the export deals seems weak during the last fortnight. However, the sowing of urad has already been over in China during the last 10 year and there, the farmers are focusing towards the soybean and rajma chitra. There, the domestic consumption of moong reported to be high, due to this reason, the difference between the prices of both inferior and superior quality stock seems high. The prices of best quality stock may temporarily decreased by Rs 200/300 per quintal and the all-round quality of domestic stock reported to be good, due to this, the stock of both medium and superior quality stock will be available at the current level.
मूंग- चीन की मांग घटी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) मूंग की फसल यूपी बिहार मध्य प्रदेश झारखंड सभी उत्पादक राज्यों की चल रही है। फिलहाल यूपी के पड़ते नरेला नजफगढ़ राई कुंडली की मिलों में पड़ रहा है। वहीं माल यहां क्वालिटी के अनुसार 7000/7800 रुपए के बीच बिक रहा है। वास्तविकता यह है कि बढ़िया माल चाइना खरीद रहा था, लेकिन एक पखवाड़े से निर्यात सौदे कम हो रहे हैं। हालांकि पिछले डेढ़ दशक से चीन में मूंग की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है तथा सोयाबीन एवं राजमां चित्रा पर वहां के किसानों का जोर ज्यादा है। यह भी बात सुनने में आ रहा है कि वहां प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में मूंग की घरेलू खपत अधिक हो रही है, इस वजह से यहां बढ़िया एवं हल्के माल के भाव का अंतर बढ़ जाएगा। बढ़िया माल में टेंपरेरी 200/300 रुपए की अभी नरमी आ सकती है, घरेलू फसलें चौतरफा बहुत बढ़िया है, इसलिए मीडियम और हल्के माल मिलते रहेंगे।
Tur: prices may increase by Rs 300 per quintal
New Delhi, 28 July (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets and the sale of its dal showed improved trend, due to this, the millers started purchasing the stock at the current level due to the improved sale and there is a lack of stock in the mills and the main thing is that there is a shortage of raw stock in the mills of Katni line because of the weak arrivals of the crop from Neemach line, but the market of lemon tur remained at Rs 7975 per quintal showed downfall due to the profit taking selling after the increment in the prices during the previous days. The arrivals of the stock seems weak in the markets and there is a shortage of the stock in the pipeline, due to this, the prices of lemon tur jumped to Rs 8400 per quintal during the coming days.
तुवर -यहां से 300 फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी ज्यादा नहीं है, दाल की बिक्री सुधरने से मिल वाले वर्तमान भाव के लेमन तुवर की खरीद करने लगे हैं एवं दाल, मिलों में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है, लेकिन पिछले दिनों की आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली से बाजार घट कर लेमन तुवर के 7975 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। मंडियों में माल कम आ रहा है, पाइपलाइन में माल की कमी से आगे फिर लेमन का बाजार 8400 रुपए हो जाएगा।
Gram desi: shortage of supply
New Delhi, 28 July (NNS): The all-round crop of gram desi has already been sold out in the governmental and non-governmental godowns. On the other hand, the supply of gram desi showed downfall in the markets. This year, the production of gram desi reported to be around 90/91 lakh metric tonnes, due to this, there is a lack of arrival pressure in the markets, due to this, the prices of gram Rajasthan is being traded at Rs 6275/6300 per quintal on the standing motor, whereas, the prices of dal of inferior quality remained at Rs 7100 per quintal. Its prices have been ruling at Rs 7200 per quintal, due to this reason, the millers are purchasing less amount of stock. The stock of Australia has been ruling at the higher level, on seeing these circumstances, the prices of gram desi may increase during the coming days.
देसी चना- आपूर्ति में भारी कमी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) देसी चने की चारों तरफ फसल आकर सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में जा चुकी है, उधर मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है। इस बार उत्पादन 90-91 लाख मीट्रिक टन रह जाने से किसी भी मंडी में माल का प्रेशर इस बार नहीं बन पा रहा है, इस वजह से यहां राजस्थानी चना 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल खड़ी मीटर में बिक रहा है, जबकि दाल 7100 रुपए प्रति कुंतल नीचे वाली क्वालिटी बिक रही है। इसका पड़ता कम से कम 7200 रुपए का पड़ रहा है, इसलिए दाल मिल वाले भी कम खरीद रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना पहले ही ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए देसी चना आगे और उछल जाएगा।
Rajma chitra: continuous profit taking selling
New Delhi, 28 July (NNS): The prices of rajma chitra Indian Brazil eased by Rs 3/4 to Rs 104/105 per kg due to the profit taking selling. The trade of China seems weak as comparatively and its prices showed downfall in the same ratio. The prices of China have been ruling at the higher level, due to this, the trade reported to be weak, but the market showed downfall as the prices of Indian Brazil seems weak, despite this, the supply of rajma chitra showed downfall in the Barsi and the Beed line, due to this, the market may increase at the current level.
राजमां चित्रा- मुनाफावसूली बिकवाली
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से 3-4 रुपए घटकर इंडियन ब्राज़ील 105/104 रुपए प्रति किलो पर बिकवाल आ गए हैं। वास्तविकता यह है कि चीन का विशेष व्यापार नहीं हो रहा है, उसमें भी इसी अनुपात में सुस्ती आ गई है। चीन में काफी ऊंचा भाव होने से उसका व्यापार कम हो रहा है, लेकिन इंडियन ब्राज़ील ऊपर के भाव से एक बार फिर घट गया है। इन सबके बावजूद भी बीड व बारसी लाइन में राजमां चित्रा की आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, इसलिए वर्तमान भाव में कभी भी छलांग लगा जाएगा।
Gram desi: should not sell at the lower level
New Delhi, 28 July (NNS): The arrivals of gram kabuli reported to be over in Maharashtra, MP and Karnataka, but the trade seems weak in all the markets, due to this reason, the prices of medium quality stock remained stable at Rs 68/73 per kg. The inferior quality stock has been selling at the lower level. There is a rumour in the markets that huge amount of stock has been lying in the cold storages, due to this, the traders are not selling their stock at the higher level, but the prices may increase anytime on seeing the increment in the international markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
काबुली चना- घटाकर बेचू नहीं
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में काबुली चने की आवक पूरी समाप्त हो गई है, लेकिन किसी भी मंडी में खुलकर व्यापार नहीं हो रहा है, जिस कारण बाजार मीडियम माल के घटकर 68/73 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। हल्के दाने का और नीचे बिक रहे हैं। बाजारों में चर्चा है कि कोल्ड स्टोरों में काबुली चना प्रचूर मात्रा में पड़ा हुआ है, इसलिए यहां के व्यापारी तेजी में नहीं थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तरफ ध्यान देने पर वहां के भाव को देखकर बाजार में देर सवेर भारी तेजी का अंदेशा दिखाई दे रहा है। अत: इन भावों में माल खरीदना चाहिए।
Pea: trade will be profitable at the current level
New Delhi, 28 July (NNS): The production of pea reported to be weak, due to this, there is all-round shortage of the stock. The new crop will likely to arrive after 5 months and the supply has already been over in all the markets along with Lalitpur and Jhansi line. The reality is that there is a shortage of pea stock at the Indian Ports and the Indian rupee seems high against the American dollar, due to this, the prices of pea have been ruling at the higher level as comparatively, due to this reason, the demand of desi pea has been started increasing constantly and the stored stock has not been selling out in the markets. It has been selling out at the higher level. Today, it is being available at Rs 4050/4100 per quintal. In these circumstances, the pea is being traded at Rs 4300 per quintal and the prices may increase during the near future.
मटर-व्यापार में मजूरी मिलती रहेगी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने से चौतरफा माल की कमी बनी हुई है। नई फसल आए मुश्किल से 5 महीने हुए हैं तथा ललितपुर झांसी सहित अन्य मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह से टूट गई है। वास्तविकता यह है कि इस बार भारतीय बंदरगाहों पर भी मटर का स्टाक ज्यादा नहीं है तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से कनाडा से आयात पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है। यही कारण है कि देसी मटर की कदर बढ़ने लगी है तथा जो कई वर्षों से स्टॉक में पड़े माल मंदे में भी नहीं बिक रहे थे, उसके बिकवाली बढ़ाकर आ रही हैं। आज की तारीख में हाजिर व्यापार 4050/4100 रुपए से कम में नहीं हो रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए यहां जो 4300 रुपए की मटर बिक रही है, इसमे अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
