New Delhi, 28 July (NNS): There were around 7000/8000 bags were reported to arrive in Unjha because of the monsoon season. Here, the arrivals reported to be weak, after this, its prices remained stable at the same level due to the weak buying. Here also, the prices of cumin slipped by Rs 100 to Rs 22900 per quintal because of the soft buying at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contact prices slipped by Rs 95 or 0.45 to Rs 20975 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.

जीरा : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के कारण ऊंझा में जीरे की करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली नरम पड़ने से जीरा सामान्य मामूली 100 रुपए नरम होकर 22,900 रुपए पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.45 प्रतिशत घटकर 20,975 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रह सकती है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 28 July (NNS): Today, the rainfall seems good in the capital Delhi, as a result, here, the price of red chilli 334 no. gained by Rs 200 to Rs 23700 per quintal due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level. The market sentiments may affect due to the arrivals of inferior quality stock in the markets. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली में आज अच्छी मानसूनी वर्षा हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां लालमिर्च में उठाव सुस्त पड़ गया। इसके बाद भी 334 नंबर लालमिर्च 200 रुपए बढ़कर 23,700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 28 July (NNS): Cloves prices remained stable at Rs 815 per kg due to the weak sale amid constant rainfall. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain weak during the near future.

लौंग : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई अच्छी मानसूनी वर्षा के कारण यहां लौंग की बिक्री सुस्त पड़ गई। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती बनी रह सकती है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 28 July (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 38236 kg in the South Indian Green Cardamom Company Auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the average auction price jumped to Rs 3191.18 per kg due to the strong buying from the stockists. Before this, its prices reported to be around 3064.74 per kg in July 18. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 3050 per kg because of the sluggish trading activities amid monsoon season. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the nominal increment in the auction prices. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई साउथ इंडियन ग्रीन कार्डमम कम्पनी लिमिटेड, कोच्चि नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 38,236 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी मजबू लिवाली से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 3191.18 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 18 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3064.74 रुपए थी। यहां अच्छी मानसूनी वर्षा की वजह से कामकाज सुस्त बना होने के बाद भी छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। नीलामी में आई नवीनतम तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: will remain weak

New Delhi, 28 July (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg owing to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices of black pepper held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज अच्छी मानसूनी वर्षा हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना रहा। इसलिए कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।Dry ginger: no possibility of downfall

New Delhi, 28 July (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32500 per quintal because of the sluggish sale after the increment in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The prices of ginger showed record higher level, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली में अच्छी वर्षा होने के कारण सौंठ की बिक्री में सुस्ती छा गई। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं है।

Pistachio: will remain weak

New Delhi, 28 July (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 3800 per kg owing to the sluggish sale. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect amid strictness on Strait of Hormuz. The spot pistachio prices will likely to remain weak during the coming days.

पिस्ता : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच 13 दिन तक चला युद्ध तीन दिन पूर्व रुक गया है। यहां बिक्री सुस्त ही बनी होने के बाद भी पिस्ता पेशावरी 3800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती जारी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।