New Delhi, 23 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
लालमिर्च : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। लालमिर्च में कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती हे।
Cloves: no possibility to increase
New Delhi, 23 July (NNS): The trading activities reported to be weak even after the ongoing monsoon season, as a result, cloves prices remained firm at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain high during the coming days.
लौंग : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां लौंग में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त ही बनी हुई हैं। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी का अनुमान नहीं है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 23 July (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 92201 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and Traders Private Limited Auction. The arrivals reported to be high, after this, the average auction price jumped to Rs 3211.84 per kg due to the heavy buying from the stockists. Before this, the arrivals reported to be around 79585 kg in the last auction which held 14th July and its average auction price at Rs 2794.43 per kg. Here, the prices of small cardamom 7.5mm rose by Rs 100 to Rs 3050 per kg because of the increased buying from the stockists and uptrend in the auction. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the affected crop and weak rainfall than the normal level. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 92,201 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 3211.84 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 14 जुुलाई को हुई इस नीलामी में 79,585 किलोग्राम की आवक हुई थी और इसकी औसत नीलामी कीमत 2794.43 रुपए रही थी। बहरहाल, नीलामी में तेजी आने और यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली भी बढ़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 100 रुपए तेज होकर 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व भी हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। दक्षिण भारत में वर्षा सामान्य से कमजोर बनी होने तथा इससे नई फसल प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: no possibility to decrease
New Delhi, 23 July (NNS): The prices of black pepper will likely to remain under pressure due to the imported stock, due to this reason, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals of black pepper held stable at the same level of the previous day in Kochi and the prices reduced by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect owing to the imported stock. The spot black pepper prices will not likely to increase during the coming days.
कालीमिर्च : तेजी की आस नही
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। आयातित मालों की वजह से यहां कालीमिर्च दबाव में बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर बनी होने जबकि 5-10 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। आयातित मालों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Dry ginger: no possibility of downfall
New Delhi, 23 July (NNS): The prices of dry ginger held firm at 33000 per quintal because of the sluggish sale after the increment in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The prices of ginger showed record higher level, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of increment in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने जबकि कीमत में थोड़ी तेजी आने की रिपोर्ट मिली। अदरक की कीमतों द्वारा ऊंचा स्तर छूने के बाद थोड़ी मंदी आई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 23 July (NNS): The prices of pistachio Peshawar remain stable at Rs 3800 per kg owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect amid ongoing war. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रु की तेजी आई थी। ईरान में एक बार फिर युद्ध चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती जारी रह सकती है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 23 July (NNS): The rainfall seems nominal in Unjha, due to this, around 9000/10000 bags were reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, its prices reduced by Rs 100 to Rs 22800 per quintal because of the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contact prices slipped by Rs 80 or 0.38 to Rs 21050 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to improve during the near future.
जीरा : सुधरने की आस नहीं
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में हल्की बारिश होने की जानकारी मिली। इसकी वजह से वहां इसकी आवक घटकर करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.38 प्रतिशत घटकर 21,050 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुधरने की आस नहीं है।
