New Delhi, 23 July (NNS): The offtake of cashew seems weak, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1100 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to fluctuate during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। बीते दो दिनों के विपरीत आज राजधानी दिल्ली में मौसम कमोबेश साफ ही बना रहा। इसके बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना रहा। यही वजह है कि काजू 180 नंबर 1100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।

Coconut powder: not likely to increase

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg amid sluggish offtake after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect as the shrawan month will likely to be over after one month. There is no possibility of increment in the prices during the near future.

गोला : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। सावन का महीना शुरू होने में अब करीब एक सप्ताह का ही समय बच गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।