New Delhi, 21 July (NNS): After the continuous increment in the prices of fine rice from the last fortnight, the exporters have decrease the prices of all varieties of basmati rice from the upper level, but again, they started doing competitive buying. In Uttar Pradesh, stock of Sathi sela 1509 reported to be trade at Rs 7800/7900 per quintal in truck load and the traders are not selling the stock at the current level. Here also, the stock of its steam also gained by Rs 200/250 per quintal. Apart from this, rice steam on 401 also being quoted at Rs 9500/9700 per quintal. On seeing the shortage of paddy in the rice mills, the market may increase in the near future.

बारीक चावल- और तेजी उम्मीद

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से लगातार तेजी के बाद ऊपर वाले भाव में निर्यातकों की सभी तरह के सेला बासमती चावल में सुस्ती आने लगी थी, लेकिन फिर से निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद शुरू हो गई है। यूपी से ट्रक लोड में 7800/7900 रुपए प्रति किलो 1509 साठी सेला बिकने के समाचार है तथा अभी इन भावों में बिकवाल कुछ कम आ रहे हैं। यहां भी 200/250 रुपए की बढ़त पर स्टीम का व्यापार हो गया। इसके अलावा 1401 स्टीम चावल 9500/9700 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। राइस मिलों में धान की कमी को देखते हुए यहां से बाजार और बढ़ने के आसार बन गए है।

Wheat: no possibility to decrease

New Delhi, 21 July (NNS): The all-round  buying of wheat seems constant in Bengal, due to this, its prices rose by Rs 60/70 to Rs 2660/2700 per quintal during the current week, whereas, the traders are doing profit taking selling, due to this, its prices corrected by Rs 10/15 per kg. Here, it is ruling between Rs 2765/2780 per quintal. We believe that the gross procurement is around 356 lakh metric tonnes, whereas the target was 345 lakh metric tonnes and the target of the government has been reached before 30th June, despite all this, the prices of wheat may improve by Rs 40/50 per quintal in the markets of Delhi NCR after the correction in the prices on seeing the demand from the consuming industries.

गेहूं-अब मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) गेहूं में बंगाल की चौतरफा लिवाली चलने से चालू सप्ताह के अंतराल 60/70 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर बिहार की मंडियों में 2660/2700 रुपए हो गया है। यहां मुनाफा आपूर्ति घटने से 10/15 रुपए बढ़कर 2775/2785 रुपए प्रति कुंतल के बीच भाव हो गए हैं। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा खरीदने सहूलियत दिए जाने से गेहूं की सकल खरीद 356 लाख मीट्रिक टन को हो गई है, जबकि खरीद लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था तथा सरकार का खरीद लक्ष्य 30 जून से पहले ही पूरा हो गया। इन सबके बावजूद भी खपत वाले उद्योगों की मांग को देखते हुए वर्तमान के करेक्शन के बाद दिल्ली एनसीआर की मंडियों में 40-50 रुपए की और तेजी आ सकती है।

Maize: market will likely to remain high

New Delhi, 21 July (NNS): the stock of maize has already been sold out in Bihar. The starch Mills are also doing all round buying at the current level because the stock of maize has already been over in Madhya Pradesh. On the other hand, the stock of UP has been ruling in the markets,but there also, the market showed strong trend because of the constant buying from the stockist and the companies. There, it is being traded at Rs 2150/2220 per quintal at the rack points. In Bihar, it’s prices improved by Rs 50 to Rs 2200/2225 per quintal. In godown reach, it is being traded at Rs 2250 per quintal and it is expected that its prices may gain by Rs 100/150 per quintal. The major crop of Madhya Pradesh will likely to arrive in October. Therefore the maze of Uttar Pradesh and Bihar will be profitable at the current rates.

मक्की-बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) मक्की बिहार में  मक्की आकर निपट चुकी है। स्टार्च मिलें भी वर्तमान वाले भाव में चौतरफा लिवाली करने लगी है, क्योंकि मध्य प्रदेश में मक्की का स्टाक समाप्त हो चुका है। दूसरी ओर यूपी की मक्की अभी चल रही है, लेकिन वहां भी स्टॉकिस्ट एवं कंपनी वालों की लिवाली से बाजार मजबूत हो गए हैं। वहां 2150/2220 रुपए प्रति कुंतल के बीच रैक पॉइंट पर व्यापार हो रहा है। बिहार में 50 रुपए और बढकर 2200/2225 रुपए प्रति कुंतल हो गयी है। गोदाम पहुंच में भी 2250 रुपए तक व्यापार हो रहा है तथा आगे चलकर इसमें सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति कुंतल की और तेजी लग रही है। एमपी में मुख्य फसल अक्टूबर में आएगी। अत: वर्तमान भाव की बिहार यूपी की मक्की में लाभ मिलेगा।

Millet: no more fluctuations

New Delhi, 21 July (NNS): there is a SH shortage of millet stock in all the markets but the prices of both maize and wheat have been ruling at the lower level, due to this, there is a weak support of sale as comparatively, due to this reason, the market has been moving gradually after the increment in the prices during the previous days. However, the market of millet has been increasing from the lower level but there is a shortage of rupee in the markets, due to this, the store stock has been selling out constantly in the markets, due to this reason, the stockist are constantly selling out their stock after the nominal increment in the market. The millet of Rajasthan is being traded at Rs 2175/2200 per quintal as per the quality, in these circumstances, the speed of increment will remain slow but it may not show more downfall during the near future.

बाजरा-ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, लेकिन मक्की गेहूं सस्ता होने से बाजरे का भी समर्थन अपेक्षाकृत बिक्री का कम मिल रहा है। यही कारण है पिछले दिनों की बढ़त के बाद बाजार धीरे-धीरे चल रहा है। हालांकि नीचे वाले भाव को बाजार छोड़ता जा रहा है, लेकिन बाजारों में रुपए की तंगी होने से स्टाक की मनोवृत्ति कमजोर पड़ गई है, जिस कारण स्टॉकिस्ट थोड़ा सा बाजार बढ़ने में माल बेचते जा रहे हैं। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2175/2200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच नमी व सफाई के अनुसार बिक रहा है, इन परिस्थितियों में तेजी की गति धीमी रहेगी, लेकिन मंदा बिल्कुल नहीं है।

Masoor:

The consumption of small masoor reported to be high in Orissa, Bihar, Bengal and Assam, whereas, its sowing slipped to 25 percent in Rajasthan, UP and Bihar, due to this reason, the prices of masoor have been ruling at Rs 8000/8500 per quintal. Its stock has been selling at the sluggish rates in Kota line, but huge amount of stock has not been available in the markets. Apart from this, the small masoor of Ganj basauda, Mungaoli, Beenganj and Bhopal line also selling at Rs6900/6910 per quintal and the masoor of Canada also being available at Rs 6050/6100 per quintal respectively. Therefore, the prices may increase during the near future.

मसूर- छोटी में ज्यादा बढ़त

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) मसूर छोटी की खपत बिहार बंगाल असम उड़ीसा में जबर्दस्त होती है, जबकि इसकी बिजाई राजस्थान यूपी एवं बिहार तीनों ही राज्यों में सिमट कर 25 प्रतिशत रह गई है। यही कारण है कि बाजार इन दिनों बढ़ाकर फिर से 8000/8500 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। कोटा लाइन की कुछ सस्ती बिक रही है, लेकिन वह माल ज्यादा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा मोटी मसूर गंज बासौदा मुगावली बीनागंज एवं भोपाल लाइन की 6900/6925 रुपए बिक रही है, कनाडा की मसूर 6050/6100 रुपए बिक रही है। अत: आगे इसमें तेजी रहेगी।

Urad: possibility to increase from here

New Delhi, 21 July (NNS): The urad that had arrived at Chennai port in recent days have already been sold out in the markets. The stock of current shipments has already been sold out at the sluggish rates. Here, the sale of its Dal show the downfall in North India, due to this, it’s prices have been decreasing constantly. On the other hand, the delivery of the sold stock has already been over, due to this reason, the market remained stable at the same level after the decrement of Rs 300 per quintal during the last four five days. Here, the stock of SQ and FAQ also ruling at Rs 10100 and Rs 9550 per quintal. Today also, the prices of udad have been ruling at the higher level while importing the stock from Chennai, due to this, it’s prices may increase by Rs 500 per quintal. Once the available containers are sold out, delays in loading at Chennai are likely to slow arrivals in North India which could push prices higher again. The stock has not been available to any mill of the market.

उड़द- यहां से फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) चेन्नई पोर्ट पर पिछले दिनों के लगे उड़द बिक चुके हैं, चालू शिपमेंट के माल पहले ही नीचे भाव में बिक चुके हैं, इधर उत्तर भारत में दाल की बिक्री घट जाने से धीरे-धीरे नरमी का रुख बना हुआ हैं। दूसरी ओर बिके हुए मालों की डिलीवरी पहले ही हो चुकी है। यही कारण है कि पिछले चार-पांच दिनों से बाजार 400 रुपए घटकर गया है। यहां एसक्यू क्वालिटी के भाव 10000 एवं एफ ए क्यू के भाव 9500 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। आज भी चेन्नई से यहां माल मंगाने पर पड़ता महंगा ही लग रहा है, जिससे कुछ दिन के बाद 500 रुपए की तेजी लग रही है। जैसे ही कंटेनर बिक जायेंगे, वहां लोडिंग में देरी से यहां माल विलंब से उतरने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। मंडियों में स्टॉक किसी भी दाल मिलों के पास नहीं है।

Moong: no trade of more increment

New Delhi, 21 July (NNS):  the new crop of moong will likely to be sold out in all the states of Uttar Pradesh, Bihar, Bengal and Madhya Pradesh, but the prices of best quality of China slipped by Rs 200/300 per quintal from the last some days because of the downfall and demand. Notably, the all round demand reported to be good, but this year, the government are purchasing the stock at the minimum support price during the previous days but the trade should not be done at the higher level because of the constant arrivals of both inferior and superior quality stock. Now, the prices have been ruling at the higher level in Delhi after the decrement in Bihar and Bangal. There, the tender talk has been selling out in Rajasthan and Madhya Pradesh which is being traded at Rs 6300/7000 per quintal. The inferior quality stock of Rajasthan also quoting at Rs 6000/6800 per quintal.

मूंग-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) मूंग की फसल यूपी बिहार बंगाल मध्य प्रदेश सभी राज्यों में आकर निपटने वाली है, लेकिन चीन की बढ़िया माल में पिछले 10 दिनों से मांग घट जाने से बाजार 200/300 रुपए प्रति कुंतल नीचे आ गए हैं। गौरतलब है कि फसल चौतरफा बहुत बढ़िया है, लेकिन इस बार सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पिछले दिनों खरीद की गई थी, लेकिन हल्के भारी माल आने से अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अभी बिहार बंगाल में भाव टूटने से दिल्ली के पड़ते लग रहे हैं। यहां टेंडर वाले माल राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में आकर बिक रहे हैं, जो 6300/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान के हल्के माल 6000/6800 रुपए के बीच बोल रहे हैं।

Tur: no more downfall

New Delhi, 21 July (NNS): The production of tur reported to be weak and the huge amount of stock has already been sold out from the importers at the lower level and there is a shortage of the stock at the ports, due to this, in Chennai, the prices gained by Rs 150/160 per quintal. Here, both the local and upcountry demand showed uptrend, due to this, the prices of lemon tur went up by Rs 200 to Rs 8350 per quintal. The import reported to be high and the production seems weak from here, due to this, there is no possibility of increment in the prices. Here, the tur of neemach line has been sold out by the mills of Katni  at the lower level. On the other hand, the supply of tur has already been over in the Gaya line of Bihar.

तुवर-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) तुअर का उत्पादन कम होने तथा नीचे वाले भाव में आयातकों के माल काफी निपट जाने से बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है, इस वजह से चेन्नई में यहां के पड़ता से 150/160 रु प्रति कुंटल में ऊंचे भाव चल रहे हैं। यहां भी दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी में बढ़ जाने से 200 रुपए और उछलकर 8350 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर दो दिनों हो गई है। आगे आयात महंगा होने एवं उत्पादन कम से तुवर में यहां से और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। इधर नीमच लाइन की तुवर कटनी की दाल मिलों ने मंदे भाव में झटक लिया है। उधर बिहार के गया लाइन में तुवर की आपूर्ति समाप्त हो गई है।

Gram desi: stock will not be available at the lower level

New Delhi, 21 July (NNS): The supply of gram desi reported to be weak in all the markets of Rajasthan, Karnataka, Maharashtra and MP. The production of gram desi showed downfall and the quality of the stock seems inferior, due to this, the mills are facing a lot of problems in the procurement. According the dal millers, the stock of best quality has not been available, whereas, both the dal and besan has not been selling int he markets. This year, both the millers and the traders are stucked in this. The market showed downfall due to the selling of tender stock by the government. The prices of gram desi also jumped by Rs 50 to Rs 6250 per quintal because of the constant buying from the mills. On seeing the further production and storage, the trade will be profitable during the near future.

देसी चना-नीचे में माल नहीं मिलेगा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। उत्पादन में पोल आने एवं क्वालिटी हल्की होने से दाल मिलों को माल की खरीद में काफी परेशानी हो रही है। दाल मिलर्स बता रहे हैं कि बढ़िया चना मिल नहीं रहा है, जबकि दाल बेसन बिक नहीं रहा है। इस विषय पर इस बार मिल्लर्स और ट्रेडर्स दोनों फंसे हुए हैं। चालू सप्ताह सरकार द्वारा टेंडर छोड़े जाने से बाजार घट गया था। दाल मिलों की लिवाली से 50 रुपए बढ़कर 6250 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया। आगे उत्पादन व स्टाक को देखते हुए आगे चलकर के वर्तमान भाव 500 रुपए प्रति कुंतल जल्दी लाभ दे जाएगा।

Rajma chitra: will likely to remain high in future

New Delhi, 21 July (NNS): The production of rajma chitra reported to be high and the traders have sold out their stock in barsi and Beed line at the reasonable prices, but there is a lack of rupee in the markets at the lower level, due to this, the stock has not been selling out in the markets, due to this reason, the stock of India Brazil also ruling at Rs 10400/11000 per kg and in china, it is being available between $1080/1120 per tonne. The traders are doing the deals of inferior quality stock to sell the Indian Brazil stock in the markets. Here, the stock of Indian Brazil has been selling out as per the quality and the prices, in these circumstances, the stock of Indian Brazil will be profitable during the near future.

राजमां चित्रा- भविष्य में तेजी कायम

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक हुआ था तथा पड़ते में कारोबारियों ने बीड बारसी लाइन का माल झटक लिया है, लेकिन मंदे वाले भाव में भी बाजारों में रुपए की तंगी होने से माल बिकना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि 10800/11200 रुपए प्रति किलो पर इंडियन ब्राज़ील यहां हो गया है, चीन में क्वालिटी अनुसार 1080-1120 डॉलर प्रति टन के बीच व्यापार हो रहा है। ऐसी चर्चा है कि आयातक इंडियन ब्राज़ील के टक्कर में माल बेचने के लिए कुछ हल्के सौदे किए हैं, जो पिछले दिनों उतरा था। यहां इंडियन ब्राज़ील दाम व क्वालिटी के अनुसार बढ़िया बिक रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर इंडियन ब्राज़ील वाले माल में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Gram kabuli: current prices will not be visible again

New Delhi, 21 July (NNS): The production of gram kabuli seems weak, but huge amount of old stock has been lying in the markets, due to this, the traders not purchasing the huge amount of stock. The reality is that the medium stock of gram kabuli has been ruling at Rs 65 per kg, after this, its prices reaches to Rs 70 per kg. The best quality unfiltered stock also quoting at Rs 72 per kg. Now, the availability of the stock seems weak from the producing markets at the current prices and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level.

काबुली चना-वर्तमान वाले भाव नहीं दिखेंगे

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) काबुली चना का उत्पादन में कमी जरूर आई है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक बचने से कोई भी कारोबारी ज्यादा माल लेने में हिम्मत नहीं जुटा रहा है। वास्तविकता यह है कि नीचे में 65 रुपए प्रति किलो मीडियम काबुली चना बिकने के बाद अब उसके भाव 70 रुपए हो गए हैं, बढ़िया बिना छना महाराष्ट्र का 72 रुपए बोल रहे हैं। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से माल कम मिल रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे भविष्य में वर्तमान भाव का काबुली चना लेकर शांत बैठ जाना चाहिए, आगे चलकर इसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Pea: prices may increase from here

New Delhi, 21 July (NNS): The stock of yellow pea has been available less than Rs 4100 per quintal at the Mundra port. Its prices have been ruling at the higher level from the last two days in the Lalitpur and Jhansi line, but the stock has not been available in these prices. The big stockists are selling out their stock at the current level. presently, there is a shortage of rupee in the markets, but today, the unloaded stock is being available at the higher level at the Mundra port. Therefore, the stock which is being available in the markets, will be profitable in the near future.

मटर- यहां से फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) मुंदड़ा पोर्ट पर पीली मटर 4100 से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं, ललितपुर झांसी लाइन की देसी मटर कानपुर लाइन में दो दिनों से तेज बोल रहे हैं, लेकिन इन भाव में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, पिछले दिनों केवल बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा बाजार को तोड़कर पीछे से माल झटकने की कोशिश की गई थी, वर्तमान में रुपए की वापसी बाजार में कम है, लेकिन आज की तारीख में कनाडा से उतरने वाले माल काफी ऊंचे पड़ते के मुंदड़ा पोर्ट पर मिल रहे हैं। अत: जिस मंडी में जो भाव मिल रहा है, इसमें आगे चलकर लाभ मिलेगा।

Guar gum: likely to remain stable

New Delhi, 21 July (NNS): The prices of guar gum slipped by Rs 200 to Rs 11800/11900 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the gum powder manufacturer. In Jodhpur Mandi, its prices have been quoted at Rs 6000/6050 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5900/5950 per quintal. The prices of guar gum contract showed uptrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more decrement of prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

ग्वार गम-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग घटने  एवं स्टाकिस्टों बिकवाली से ग्वार गम के भाव 200 रुपए घटकर 11800/11900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6000/6050 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार गम अगस्त वायदे में नरमी का रुख रहा। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।