New Delhi, 21 July (NNS): The prices of castor oil remained strong at Rs 15200/15250 per quintal because of the sluggish selling from the stockists and increased industrial demand. In Gujarat, its prices also quoting at Rs 14400 per quintal. The prices of cash contract August delivery showed uptrend due to the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

अरंडी तेल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव बढ़कर 15200/15250 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। गुजरात में इसके भाव 14400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने  से अरंडी वायदा अगस्त में नरमी रहीं। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more fluctuations

New Delhi, 21 July (NNS): The prices of mustard slipped by Rs 50 to Rs 8050/8100 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills at the higher level. In Jaipur, Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8350 per quintal. On seeing the supply, on demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) ऊंचे भाव पर तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसो के भाव 50 रुपए घटकर 8050/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर मंडी में सरसों के भाव 8350 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घटबढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे के बीच में घूमता रह सकता है।

Soybean: will remain sluggish

New Delhi, 21 July (NNS): The offtake of soybean reported to be weak after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean eased by Rs 50 to Rs 7300 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. On the other hand, the Chicago’s active soya oil contract rose by 13 cents per pound whereas, in KLCE, the active palm oil contract slipped by 39 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect.  The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

सोयाबीन : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन का उठाव घट गया। यही वजह है कि जलगांव में यह 50 रुपए मंदा होकर 7300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। इंदौर में भी 100 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। उधर, निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 13 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 39 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रह सकता है।