New Delhi, 21 July (NNS): In the international markets, the prices of gold ascended by $50 to $4075 per ounce due to the constant demand from the investors. Here, the prices of gold ascended by Rs 1300 which pegged kilobar at Rs 147300 and standard at Rs 148000 per 10 gram respectively due to the uptrend in the international markets. Sovereign prices also being quoted at Rs 110000 per 8 gram. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the current situation.

सोना-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय  बाजार में निवेशकों की मांग से सोने के भाव 50 डॉलर बढ़कर 4075 डॉलर प्रति औंस हो गए। विदेशों में आई तेजी के कारण सोना किलोबार 1300 रूपये बढ़कर 147300 तथा स्टैंडर्ड के भाव 148000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 110000 रूपये बोले गए। वर्तमान हालात को देखते भविष्य में इसमें और अधिक तेजी के आसार कम है।

Silver: Limited fluctuations

New Delhi, 21 July (NNS): In the International markets, the prices of silver gained by 190 cents to 5910 cents, despite this, the prices of spot silver went up by Rs 4000 to Rs 230000 per kg. The prices of silver September contract showed uptrend due to the constant speculative buying. The prices of silver coin went up by Rs 100 to Rs 2600/2700 per piece. On seeing the current situation, there is no possibility of more decrement in the prices during the coming days.

चांदी-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस) विदेशों में चांदी के भाव 190 सेंट बढ़कर 5910 सेंट प्रति औंस हो जाने के कारण चांदी हाजिर के भाव 4000 रूपए बढ़कर 230000 रुपए प्रति किलों हो गई। सटोरियों की लिवाली से चांदी  सितम्बर वायदा में तेजी का रुख रहा। चांदी सिक्के के भाव 100 रुपए बढ़कर 2600/2700 रुपए प्रति नग हो गये। वर्तमान हालत को देखते हुए भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना कम है।