New Delhi, 21 July (NNS): The offtake of cashew seems weak, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1100 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to fluctuate during the coming days.
काजू : घटाबढ़ी की आस नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में आज कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश होने की सूचना मिली। यही वजह है कि यहां काजू का उठाव सुस्त बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी की संभावना नहीं दिख रही है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 21 July (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg amid sluggish sale as the monsoon season will likely to start after 9 days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the previous downfall in the prices of copra. There is no possibility of increment in the prices during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। सावन का महीना शुरू होने में अभी करीब 9 दिनों का समय बकाया है। इसीलिए यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले में पिछले दिनों आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की उम्मीद नहीं है।
