New Delhi, 20 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut gained by Rs 20 to Rs 1660 per kg because of the limited sale from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price reported to be increase to Rs 1350/1762 per kg in the last auction which held on 16th July. The market sentiments may affect because of the heavy rainfall in the eastern parts of the country. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी मंदी का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी हल्की-फुल्की बिक्री बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए तेज होकर 1660 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 16 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1762 रुपए हो जाने की जानकारी मिली थी। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 20 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की आस
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की आस है।
Turmeric: fear of profit taking
New Delhi, 20 July (NNS): There is no fear of profit taking selling during the coming five to six days. During the review week, the prices of turmeric Erode gatha asitis jumped to Rs 19200 per quintal due to the all-round buying from the stockists. Recently, the prices have reached to Rs 19300 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive and the prices slipped by Rs 200 per quintal. The active contract prices reduced by Rs 210 or 0.97 percent to Rs 21540 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a fear of increased profit taking selling from the stockists during the coming one or two days.
हल्दी : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर बना हुआ है। स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी एक हजार रुपए उछलकर 19,200 रुपए प्रति क्ंिवटल के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि इससे पूर्व यह 19,300 रुपए के ऊंचे स्तर पर जा पहुंची थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 210 रुपए या 0.97 प्रतिशत मंदा होकर 21,540 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका भी है।
Poppy seeds: will remain strong
New Delhi, 20 July (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The war has been ongoing between America and Iran from the last 9/10 days, due to this, the import gets affect, in this situation, the market sentiments may affect. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.
पोस्तदाना : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। बीते सप्ताह यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की में स्थिरता का वातावरण बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यह 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। पिछले करीब 9-10 दिनों से अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इससे आयात में दिक्कत होने की आशंका बढ़ गई है और इससे बाजार की धारणा भी प्रभावित हो सकती है। अत: आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत बना रहने के आसार हैं।
Coriander: fear of profit taking
New Delhi, 20 July (NNS): The prices of coriander Badami rose by Rs 200 to Rs 16600 per quintal due to the increased buying from the stockists at the higher level. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 390 or 2.35 to Rs 16276 per quintal because of the strong speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.
धनिया : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में मजबूती बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 16,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 390 रुपए या 2.35 प्रतिशत तेज होकर 16,276 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में मजबूती जारी रह सकती है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 20 July (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the constant import from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती छाई रहेगी
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से हो रहे आयात से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।
Cumin: further uptrend and downfall depends on the rainfall
New Delhi, 20 July (NNS): Here, cumin prices slipped by Rs 400 to Rs 22900 per quintal due to the strong buying from the stockists at the lower level. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals of cumin reported to be around 12000 bags in Unjha and the prices gained by Rs 20/25 per 20 kg. The active contact prices gained by Rs 415 or 2.01 to Rs 21100 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The further increment and downfall in the prices depends on the rainfall during the near future.
जीरा : तेजी-मंदी बारिश पर
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की संभावित तेजी-मंदी मानसूनी बारिश तय करेगी। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 900 रुपए उछलकर 22,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 415 रुपए या 2.01 प्रतिशत तेज होकर 21,100 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे की तेजी-मंदी मानसूनी बारिश पर आश्रित रहने की उम्मीद है।
