New Delhi, 16 July (NNS): the demand of cashew reported to be sluggish and huge amount of old stock has been lying in the markets, due to this, it’s prices remained stable at the same level, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1080/1100 per quintal. The wholesale procurement seems we from the traders and the confectioners. Both the consumers and the big traders are purchasing the stock according to their needs rather than storing. There is a lack of cash flow to the traders in the domestic markets, due to this reason, the big deals are not happening in the markets, in this situation, the prices will likely to remain stable at the same level. Now this is not the big season of festival, on seeing this, the consumption of cashew reported to be sluggish in the domestic markets. The import of raw cashew showed increment in the markets and appropriate amount of stock has been available in the international markets. It means this is not the consumption season due to this, the market sentiments reported to be sluggish and it is expected that the prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) मांग कमजोर होने तथा पुराना स्टॉक अधिक होने से काजू की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1080/1100 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में सुस्ती देखी जा रही है। उपभोक्ता और व्यापारी बड़े स्टॉक जमा करने के बजाय जरूरत के हिसाब से ही खरीद रहे हैं। घरेलू बाजारों में व्यापारियों के पास नकदी की तंगी होने के कारण भी बड़े सौदे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। अभी त्योहारों का बड़ा सीजन न होने के कारण घरेलू बाजार में काजू की खपत सुस्त बनी हुई है। बाजारों में कच्चे काजू का आयात बढ़ा है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त उपलब्धता है। कुल मिलाकर खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। आगामी दिनों में हाजिर में काजू सुस्त बना रह सकता है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 16 July (NNS): the prices of coconut powder reported to be sluggish due to the lack of demand support from the last some days. Recently, it’s prices slipped by Rs 100 per 25 kg, due to this, the prices of coconut powder remained at Rs 7300 per 25 kg. Kerala Tamil Nadu and Andhra Pradesh are the major producing states of coconut and the crop reported to be good in all the areas, due to this reason, the arrivals of cobra and raw coconut reported to be high. After the season of festivals and weddings in the wholesale market, the demand reported to be sluggish from the consumers, due to this, the offtake of coconut powder seems weak and the traders are constantly decreasing their prices to sell the stock. The selling pressure seems constant from the purchasers, due to this, the prices of coconut powder will likely to remain weak during the near future.
गोला बुरादा : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) गोला बुरादा की कीमतों मे पिछले कुछ दिनों से मांग का समर्थन न मिलने से इसमें सुस्ती छाई हुई है। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की गिरावट आई थी, जिससे गोला बुरादा 7300 रुपए प्रति 25 किलो रह गया। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में नारियल की बेहतर फसल के कारण मंडियों में गोला और कच्चे नारियल की आवक काफी बढ़ गई है। थोक बाजारों में त्योहारों और शादियों के सीजन के बाद उपभोक्ता मांग सुस्त बनी हुई है, जिससे उठाव प्रभावित हुआ है और व्यापारी स्टॉक निकालने के लिए कीमतें घटा रहे हैं। खरीदारों की ओर से बिकवाली का दबाव बनने से भी थोक मंडियों में कीमतें निचले स्तर पर आ रही है।
