New Delhi, 16 July (NNS): The prices of soya acid oil remained strong at Rs 9400/9450 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9100 per quintal. The prices of palm fatty remained firm at Rs 10800 per quintal in Kandla because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

एसिड ऑयल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया एसिड ऑयल 9400/9450 रुपए क्विटंल पर मजबूत रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9100 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10800रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Mustard oil:  no increment

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 50 to Rs 16350 per quintal owing to the weak selling and increased demand.  In dadri, its prices have been quoted at Rs 16150 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also ruling at Rs 16600 per quintal. On seeing the recent increment, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों तेल-अधिक तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 16350 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। दादरी में इसके भाव 16150 रुपए प्रति  क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में  सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 16600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही  आई तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमे और ज़्यादा बढ़ की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।

Cotton seed cake: no more downfall

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 4100/4500 per quintal owing to the increased demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4500/4600 per quintal because of the weak offtake. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 4100/4500 रुपए प्रति कुंतल टिकी रहे। भठिंडा में भी उठाव कमजोर होने से इसके भाव 4500/4600 रुपए प्रति  क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।

Soya oil: likely to remain stable

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of refined soya refined oil remained firm at Rs 15600 per quintal owing to the weak selling from the plants and uptrend in the soya prices. In MP, its prices also quoting at Rs 14600 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in plus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems constant from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14400 per quintal. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

सोया तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) सोया में तेजी का रुख होने के प्लांटों की बिकवाली घटने से  सोया तेल रिफाइंड के भाव15600रुपए प्रति कुंतलपर टिके रहे ।मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 14600रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए।शिकागो सोया तेल वायदा के पल्स में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के  कारण आयातकों की बिकवाली  से कांदला में इसके भाव 14400 रुपए बोले गए ।आने वाले दिनों मे और अधिक तेजी  की उम्मीद कम है।

Rice fatty:  less possibility to decrease

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 11100/12000 per quintal owing to the weak selling amid shortage of spot stock and increased demand from the soap manufactures. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10800 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइस फैट्ïटी-गिरावट के आसार नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 11100/11200 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। धुरी में इसके भाव 10800 रूपये प्रति कुंतल बोले गए । साबुन  में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of castor oil rose by Rs 50 to Rs 15050/15150 per quintal owing to the feeble selling from the stockists and increased demand from paint manufactures. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14100 per quintal. The prices of castor remained unchanged because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract July delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 15050/15150 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में में इसके भाव 14100 रुपए क्विंटल बोलें गए ।  निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली सेअरंडी जुलाई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा।सप्लाई  व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है। .बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Soybean: may show more increment

New Delhi, 16 July (NNS): the prices of soybean showed up trend in Jalgaon. There is a shortage of stock in the domestic markets and the demand reported to be strong in the edible oils. Apart from this, due to the fluctuations in the international markets and sluggish arrivals of new stock from the farmers, the prices of soyyean get support. The prices of edible oils like Soya oil and palm oil showed strong trend in the international markets which directly affects the prices of soybean. On seeing these circumstances, there is no possibility of more increment in the prices during the near future.

सोयाबीन : आगे और तेज रहेगा

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) जलगांव में सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। घरेलू मंडियों में घटे स्टॉक और खाद्य तेलों की मजबूत मांग हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हलचल और किसानों द्वारा नई फसल की कम आवक के कारण कीमतों को अच्छा समर्थन मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप जलगांव में सोयाबीन के भाव 50 रुपए बढ़कर 7100/7150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों जैसे सोया तेल और पाम तेल की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है, जिसका सीधा असर सोयाबीन की कीमतों पर भी पड़ रहा है। आगामी दिनों में सोयाबीन में और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।